Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोटा में बड़ा हादसा : हाई-टेंशन पावर लाइन में खराबी से घरों में दौड़ी बिजली, एक महिला की मौत; 9 घायल

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 06:31 PM (IST)

    राजस्थान के कोटा में हाई-टेंशन पावर लाइन में खराबी के कारण घरों में बिजली दौड़ गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई और नौ लोग झुलस गए। ...और पढ़ें

    करंट लगने से एक महिला की मौत।

    करंट लगने से एक महिला की मौत।

    HighLights

    1. कोटा में हाई-टेंशन पावर लाइन में खराबी से बड़ा हादसा।

    2. एक महिला की मौत, चार महिलाओं सहित नौ लोग झुलसे।

    3. घरों में बिजली दौड़ने से उपकरण अचानक चालू हो गए।

    डिजिटल डेस्क, कोटा। राजस्थान के कोटा में रविवार को हाई-टेंशन पावर लाइन में खराबी के कारण कई घरों में बिजली दौड़ गई, जिससे 30 साल की एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार महिलाओं और तीन बच्चों सहित कुल 9 लोग झुलस गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्रशर रोड पर बरदा बस्ती में हुई, जब घरों के अंदर बिजली के उपकरण अचानक चालू हो गए, जिससे लोगों को बाहर भागना पड़ा।

    एक महिला की मौत, 9 लोग घायल

    सर्कल इंस्पेक्टर रमेश काविया ने बताया कि घरों के ऊपर से गुजर रही जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) की हाई-टेंशन पावर लाइन का एक इंसुलेटर तेज धमाके के साथ अपनी जगह से हट गया, जिससे नीचे के घरों में बिजली दौड़ गई। अधिकारी ने बताया कि अशफाक की पत्नी सलमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत नौ लोग झुलस गए।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और JVVNL के अधिकारी मौके पर पहुंचे, इलाके की बिजली आपूर्ति बंद की और पीड़ितों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अधिकारी ने बताया कि सलमा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत स्थिर है

    धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू

    पुलिस ने घटना का कारण पता लगाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मृतक का शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)