विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जो खुद को नहीं मानते हिंदू, उनका मुंह काला कर दो', राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बिगड़े बोल

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:09 PM (IST)

राजस्थान के जनजातीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि जो खुद को हिंदू नहीं मानते, उन्हें गांव से बाहर निकाल देना चाहिए।

मंत्री खराड़ी ने गैर-हिंदुओं को गांव से निकालने को कहा

मंत्री खराड़ी ने गैर-हिंदुओं को गांव से निकालने को कहा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के जनजातीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते, उनका मुंह काला कर गांव से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और नेता आते-जाते रहेंगे, लेकिन हमारी विरासत, संस्कृति, संस्कार और सनातन धर्म बने रहने चाहिए।

खराड़ी ने यह बयान पंचायत चुनावों के तीन दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय दिया।खराड़ी ने कहा कि भारत ही ऐसा देश है, जहां हिंदू सुरक्षित रह सकता है। यदि देश और सनातन धर्म नहीं रहे तो लोगों के सामने समुद्र में डूबने या ऊपर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में कुछ लोग भोले-भाले लोगों को परंपरा और संस्कृति के खिलाफ भड़काते हैं। सनातन धर्म के खिलाफ षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।