विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: शॉर्ट सर्किट ने छिना बूढ़े मां-बाप का इकलौता सहारा, आग में जिंदा जला 18 साल का बेटा

Published: Mon, 06 Jan 2025 10:01 PM (IST)

Banswara News राजस्थान के बांसवाड़ा में एक दुखद हादसे में एक घर में आग लग गई जिसमें 18 साल का ...और पढ़ें

बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगी। (File Image)
बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगी। (File Image)

HighLights

  1. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी घर में आग।
  2. मां-बाप किसी तरह बाहर निकले, लेकिन आग की लपटों में फंसा बेटा।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। माता-पिता के लिए संतान बुढ़ापे का सहारा होती है, लेकिन राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के सुंदनी गांव में एक बुजुर्ग दंपती का यह सहारा शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने छीन लिया। लोहारिया थाना क्षेत्र के सुंदनी गांव में रविवार रात यह हृदयविदारक घटना घटी। वार्ड छह में स्थित वजेंग कलासुवा पुत्र हुरजी कलासुवा के मकान में अचानक आग लग गई। इस हादसे में घर के भीतर सोया 18 वर्षीय बेटा विनोद पिता वजेंग कलासुवा जिन्दा जल गया।

गांव के लालजी भाई चरपोटा ने बताया कि वजेंग का मकान टीनशेड की छत वाला कच्चा निर्माण था। बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण कुछ कागजों में आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान समीप के कमरे में सोए वजेंग और उनकी पत्नी तो किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन उनका बेटा विनोद आग की लपटों में फंस गया और जिंदा जल गया।

लोग पहुंचते, उससे पहले हुई मौत

मकान से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विनोद की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर भीमपुर चौकी प्रभारी सुरेन्द्रसिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पंचनामा और आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को बांसवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय भेजा गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रामीण उमेश चरपोटा ने बताया कि वृद्ध वजेंग के दो पुत्र थे। उनका बड़ा बेटा कमलेश अहमदाबाद में मजदूरी करता था, जिसकी पिछले साल मृत्यु हो गई थी। अब छोटे बेटे विनोद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद विनोद के माता-पिता बेसुध हो गए।