विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उदयपुर: वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर थाईलैंड मूल की 3 महिलाएं डिटेन

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:08 AM (GMT+05:30)

उदयपुर में पुलिस और सीआईडी ने एक होटल से थाईलैंड मूल की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनके ...और पढ़ें

तीनों महिलाओं को पकड़ कर ले जाती पुलिस की तस्वीर

तीनों महिलाओं को पकड़ कर ले जाती पुलिस की तस्वीर

HighLights

  1. उदयपुर में तीन थाई महिलाएं हिरासत में ली गईं।

  2. वैध दस्तावेज और वीजा अवधि समाप्त पाई गई।

  3. एक महिला पहले भी भारत से डिपोर्ट हुई थी।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बिना वैध दस्तावेजों के रह रही थाईलैंड मूल की तीन महिलाओं को पुलिस और सीआईडी विशेष शाखा की संयुक्त टीम ने डिटेन किया है।

पुलिस के अनुसार, महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। एक महिला को पहले भी भारत से डिपोर्ट किया जा चुका था। पुलिस अब महिलाओं के निष्कासन की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर रही है।

गुप्त सूचना पर होटल में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 19 अक्टूबर को सीआईडी की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को होटल सिटी प्राइड में विदेशी महिलाओं के संदिग्ध रूप से ठहरने की सूचना मिली थी। संयुक्त टीम ने होटल के कमरों की तलाशी ली। जांच में विजिटर रजिस्टर में महिलाओं के ठहरने की प्रविष्टि नहीं मिली। होटल संचालक ने पूछताछ में महिलाओं से स्पा का काम करवाने की बात कही।

डिपोर्ट करने पर नेपाल के रास्ते दुबारा भारत आई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार, एक महिला पहले डिपोर्ट होने के बाद नेपाल सीमा के रास्ते दोबारा भारत आई थी।

होटल संचालक पर भी कार्रवाई

पुलिस ने होटल संचालक के विरुद्ध इमीग्रेशन एवं फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धारा 7(2) और 29 के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने होटल, विला और रिसॉर्ट संचालकों को विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच तथा नियमानुसार रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं।