विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंगूर खाएं रोग भगाएं

By Edited By:
Published: Sat, 24 Jan 2015 02:30 PM (IST)

एक शोध के मुताबिक अंगूर में मां के दूध के समान पोषक तत्व होते हैं। इसमें पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एक शोध के मुताबिक अंगूर में मां के दूध के समान पोषक तत्व होते हैं। इसमें पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को न केवल कैंसर, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, अल्जाइमर व फंगल इन्फेक्शन से भी लडऩे की क्षमता प्रदान करते हैं। आइए इसके अन्य गुणों के बारे में जानते हैं।

अंगूर में सीमित मात्रा में कैलरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, विटमिन ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, िजंक और आयरन भी मिलता है। शरीर के किसी भी भाग से रक्तस्राव होने पर अंगूर के एक ग्लास जूस में दो चम्मच शहद घोलकर पिलाने पर रक्त की कमी पूरी हो जाती है। अंगूर का गूदा ग्लूकोज व शर्करा युक्त होता है। विटमिन ए पर्याप्त मात्रा में होने से अंगूर का सेवन भूख बढाता है और पाचन शक्ति ठीक रखता है। अंगूर में एंटी कैंसर की विशेषता पाई जाती है जिससे कैंसर को ठीक करने में मदद मिलती है। अभी हाल के ही अध्ययन से पता चला है कि अंगूर ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद करता है।

हृदय के लिए : हार्ट-अटैक से बचने के लिए काले अंगूर का रस एस्प्रिन की गोली के समान कारगर है। काले अंगूर के रस में फ्लोवोनाइड्स नामक तत्व होता है जो खून के थक्के बनने से रोकता है। शोधों में भी साबित हो चुका है कि अंगूर हृदय के लिए अत्यधिक लाभदायक होता है। गौरतलब है कि अंगूर में एक ऐसा रसायन पाया जाता है, जो हृदय को वृद्धावस्था के प्रभावों से बचाता है।

मुंहासों में दे लाभ : अंगूर फोडे-फुंसियों एवं मुहासों को सुखाने में सहायता करता है। अंगूर के रस के गरारे करने से मुंह के घावों एवं छालों में राहत मिलती है।

दूर करे एनीमिया : इसे दूर करने के लिए अंगूर से बढकर कोई दवा नहीं है। रोजाना एक ग्लास अंगूर का जूस पीने से हीमोग्लोबिन बढता है।

जलन करे दूर : पेट की गर्मी शांत करने के लिए 20-25 अंगूर रात को पानी में भिगो दें और सुबह मसल कर निचोडें। इस रस में थोडी चीनी मिलाकर पीना चाहिए। भोजन के आघा घंटे बाद अंगूर का रस पीने से खून बढता है और कुछ ही दिनों में बदहजमी से छुटकारा मिलता है।

गले की परेशानी : अंगूर के रस से गरारे करना भी फायदेमंद होता है।

लू से बचाए : अंगूर के शरबत का नित्य सेवन गर्मी में लू के कारण होने वाली परेशानियों को दूर करता है।

गठिया में कारगर : अंगूर शरीर से उन लवणों को निकाल देता है, जिनके कारण गठिया शरीर में बनी रहती है। गठिया की परिस्थितियों को साफ करने के लिए नियमित रूप से सुबह के समय अंगूर खाने चाहिए ।

माइग्रेन : रोज सुबह अंगूर का रस पीने से माइग्रेन की समस्या ठीक हो जाती है।

शरीर को करे डिटॉक्स : अंगूर शरीर के विषैले पदार्थोंं को बाहर निकालता है और रक्त को साफ करता है।

तो है न कमाल का अंगूर। एक रसीला फल लेकिन गुणों की खान। बस इसका औषधीय प्रयोग चिकित्सीय परामर्श से करें तो

बेहतर है।

न्यूट्रिशनल वैल्यू (प्रति 100 ग्राम)

कुल कैलरी : 100, वसा : 0.0, कार्बोहाइड्रेट : 27 ग्राम, डाइटरी फाइबर : 1 ग्राम, शर्करा : 23 ग्राम, प्रोटीन : 1 ग्राम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।