Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिना किसी को दोष दिए असफलता को कैसे बदल सकते हैं सफलता में, जानिए डीपी विश्वकर्मा की इस बुक से

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Mon, 06 Mar 2023 03:33 PM (IST)

    Book Review आज के समय में हर किसी की चाहत होती है कि पहली बार में ही सफल हो जाए लेकिन किसी कारणवश असफलता ही हासिल लगती है। ऐसे में हम खुद को जानकर इस ...और पढ़ें

    बिना किसी को दोष दिए असफलता को कैसे बदल सकते हैं सफलता में, जानिए डीपी विश्वकर्मा की इस बुक से
    बिना किसी को दोष दिए असफलता को कैसे बदल सकते हैं सफलता में, जानिए डीपी विश्वकर्मा की इस बुक से

    नई दिल्ली, Book Review Of Career Crush: अपनी असफलता को स्वीकार करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। ऐसा कम ही लोग कर पाते हैं, जो अपनी असफलता को स्वीकार करते हैं और इसके लिए दूसरों को जिम्मेदार नहीं ठहराते हैं। जबकि आजकल हर कोई अपनी असफलता का कारण किसी दूसरे को बना देता है, असफलता के वास्तविक कारण को जाने बिना। इसी विषय को डीपी विश्वकर्मा ने इस पुस्तक में अच्छी तरह से समझाया है।

    डीपी विश्वकर्मा ने इस पुस्तक में समझाया है कि आपको जल्दी निर्णय नहीं लेना चाहिए। आप जीवन में किसी भी मुकाम पर पहुंच जाएं, आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर सफलता क्या है? सफलता आपके लिए क्या मायने रखता है? साथ ही पुस्तक में यह भी समझाया है कि आत्मविश्वास से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है।  

    लेखक ने बताया है कि उम्र, पैसे और रिश्तों में समय के साथ-साथ समीकरण कैसे बदलते रहते हैं। लेकिन जीवन में विकास करने के लिए आपको इन सभी चीजों को सहेज कर रखना चाहिए, ताकि जब भी आपको इन चीजों की जरूरत हो तो आप आसानी से इसका उपयोग कर सकें।

    इस पुस्तक में लेखक ने गलतियों से सीखने पर जोर दिया है। इसमें यह भी बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी गलतियों से नहीं सीख रहा है, तो वह आगे के बजाय पीछे की ओर जा रहा है। लेखक ने इस बात पर भी जोर दिया है कि आपको किस तरह आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया है कि जिन चीजों में आपको रुचि है, उसी तरफ आगे बढ़ना चाहिए। जिन चीजों के बारे में आपको रुचि नहीं है या आप जिस चीज के प्रति भावुक नहीं है, उसे लेकर आगे नहीं बढ़ना चाहिए। ऐसी चीजें आपकी किसी काम की नहीं हैं।

    खबरें और भी

    डीपी विश्वकर्मा पुस्तक क्यों पढ़नी चाहिए?

    हर व्यक्ति अपने जीवन में गलतियां करता है और उससे लगातार सीखता भी है। लेखक ने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है और उन्होंने अपनी प्रत्येक उपलब्धि और असफलता के बारे में लिखा है। इसलिए सफलता और असफलता को समझने के लिए हर व्यक्ति को इस किताब को जरूर पढ़ना चाहिए।

    पुस्तक के बारे में क्या पसंद नहीं आया

    मुझे नहीं लगता है कि इस पुस्तक में कुछ भी ऐसा है, जो आपको पसंद न आए। इस पुस्तक का हर चैप्टर काफी अच्छा है। इसे काफी बारीकी से समझाया गया है। आपको इस किताब को पढ़ने के लिए थोड़ा सा समय निकालने की जरूरत है। यकीन मानिए, इस किताब को पढ़ने के बाद आप अपनी असफलता का कारण किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं मानेंगे। बल्कि आप अपनी हर असफलता से कुछ सीखेंगे और उस पर अमल करेंगे।

    पुस्तक : करियर क्रश (Career Crush)

    लेखक : डीपी विश्वकर्मा

    प्रकाशक : सृष्टि पब्लिशिंग हाउस

    मूल्य : 299 रुपये