Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar 2023: अक्षय तृतीया के दिन होगा मेष राशि में गुरु का गोचर, इन 3 राशियों की बदल जाएगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 16 Apr 2023 03:18 PM (IST)

    Guru Gochar 2023 मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर किस्मत के दरवाजे खोलने जैसा रहने वाला है। मेष राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मि ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2023: अक्षय तृतीया के दिन होगा मेष राशि में गुरु का गोचर, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
    Guru Gochar 2023: अक्षय तृतीया के दिन होगा मेष राशि में गुरु का गोचर, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Guru Gochar 2023: हिंदी पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। यह पर्व हर साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन देवगुरु बृहस्पति मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 तक मेष राशि में रहेंगे। इसके बाद वृष राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति बुद्धि, विद्या, संतान के कारक होते हैं। कुंडली में गुरु मजबूत रहने से अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी हो जाती है। अतः गुरु के मेष राशि में गोचर होने से कई राशियों को लाभ मिलेगा। आइए, उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर किस्मत के दरवाजे खोलने जैसा है। मेष राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अक्षय तृतीया के दिन दान करें। अक्षय तृतीया के दिन दान करने का फल अगले जन्म तक प्राप्त होगा। गुरु के प्रवेश से मेष राशि के अविवाहित जातकों की शादी के भी योग बनेंगे।

    सिंह राशि

    अक्षय तृतीया के दिन देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, सिंह राशि वालों के करियर भाव में विराजमान होंगे। इसे पिता का भाव यानी स्थान कहा जाता है। इससे सिंह राशि वाले धर्म कर्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। गुरु की कृपा से सिंह राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। इसके अलावा, वेतन में भी वृद्धि होगी।

    धनु राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो धनु राशि के जातकों को 17 जनवरी, 2023 को साढ़े साती से मुक्ति मिल गई है। वहीं, धनु राशि के स्वामी स्वंय गुरु हैं। 22 अप्रैल को गुरु मेष राशि में गोचर करेंगे। वहीं, धनु राशि के पंचम भाव में विराजमान होंगे। इससे धनु राशि के जातकों को अवश्य फायदा मिलेगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी। निवेश के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। नया कारोबार करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। विवाह के भी योग बन रहे हैं।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '