Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aja Ekadashi 2024: अजा एकादशी पर बरसेगी विष्णु जी की कृपा, बस अर्पित करें ये चीजें

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 10:44 AM (GMT+05:30)

    एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन विष्णु जी की विशेष विधि-विधान से पूजा करने और उन्हें उनकी ...और पढ़ें

    Aja Ekadashi 2024 अजा एकादशी पर बरसेगी विष्णु जी की कृपा।
    Aja Ekadashi 2024 अजा एकादशी पर बरसेगी विष्णु जी की कृपा।

    HighLights

    1. जगत के पालनहार कहलाते हैं भगवान विष्णु।
    2. एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा का है विधान।
    3. एकादशी पर श्री हरि को अर्पित करें उनकी प्रिय चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप किस प्रकार अगस्त में आने वाली अजा एकादशी पर प्रभु श्री हरि को प्रसन्न कर सकते हैं।

    अजा एकादशी शुभ मुहूर्त (Aja Ekadashi Shubh Muhurat)  

    भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 29 अगस्त को मध्य रात्रि 01 बजकर 19 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 30 अगस्त को मध्य रात्रि 01 बजकर 37 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, अजा एकादशी का व्रत गुरुवार, 29 अगस्त को रखा जाएगा।  

    यह भी पढ़ें - Rama Ekadashi 2024: अक्टूबर महीने में कब है रमा एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    ये चीजें करें अर्पित

    अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान जब चौकी पर उनकी मूर्ति स्थापित करें, तो इस बात का ध्यान रखें कि चौकी पर पीले रंग का आसन बिछाना चाहिए। इसी के साथ प्रभु श्री हरि को पीले रंग के वस्त्र भी जरूर अर्पित करने चाहिए।

    पूजा में विष्णु जी को हल्दी, पीला चंदन, अक्षत, पीले फूल, इत्र और धूप-दीप आदि चढ़ाएं। इससे वह अति प्रसन्न होते हैं। इसी के साथ विष्णु जी को तुलसीदल अर्पित करें और उनके भोग में भी तुलसी डालना न भूलें, अन्थया उनका भोग अधूरा माना जाता है। आप विष्णु जी को पीले रंग की मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं, जैसे - बेसन के लड्डू या फिर रस मलाई आदि।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Aja Ekadashi पर भगवान विष्णु के भोग में शामिल करें प्रिय चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

    ऐसे प्राप्त कर सकते हैं कृपा

    अजा एकादशी पर भगवान विष्णु का लक्ष्मी जी के साथ पूजन करना चाहिए। इसके बाद दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित दूध लेकर उससे विष्णु जी का अभिषेक करें। इस दिन विष्णु जी के मंत्रों का जाप करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर अपनी क्षमता के अनुसार, किसी ब्राह्मण को दान-दक्षिणा दें। ऐसा करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।