यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amalaki Ekadashi 2025 Date: कब मनाई जाएगी आमलकी एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
आमलकी एकादशी का व्रत स्त्री और पुरुष दोनों रखते हैं। इस शुभ अवसर पर साधक व्रत रख भगवान विष्णु (Amalaki Ekadashi 2025 Date) की भक्ति भाव से पूजा करते ह ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में एकादशी के दिन व्रत रखा जाता है।
- एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
- भगवान विष्णु की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है।
.jpg)
धार्मिक मत है कि आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आसान शब्दों में कहें तो स्वर्ग की कामना करने वाले साधक को इंद्र की नगरी में स्थान मिलता है। वहीं, मोक्ष की कामना करने वाले साधक को बैकुंठ में स्थान प्राप्त होता है। साथ ही साधक पर विष्णु जी की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। आइए, आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2025 Date) के बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: मार्च महीने में कब मनाया जाएगा रंगों का त्योहार होली? एक क्लिक में नोट करें सही तारीख
आमलकी एकादशी महत्व
फाल्गुन माह में आमलकी एकादशी मनाई जाती है। यह पर्व फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर सामान्य जन अपने घरों पर आंवले के पेड़ की पूजा करते हैं। वहीं, मंदिरों में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।
कब है आमलकी एकादशी? (Amalaki Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 09 मार्च को सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर होगी। वहीं, शुक्ल पक्ष की एकादशी का समापन 10 मार्च को सुबह 07 बजकर 44 मिनट पर होगा। 10 मार्च को आमलकी एकादशी मनाई जाएगी।
खबरें और भी
आमलकी एकादशी शुभ योग (Amalaki Ekadashi 2025 Shubh Yoga)
आमलकी एकादशी के दिन शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग है। इस शुभ अवसर पर पुष्य नक्षत्र का संयोग है। इन योग में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
यह भी पढ़ें: माघ महीने में कब और क्यों मनाई जाती है कुंभ संक्रांति?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।