Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apara Ekadashi 2024: अपरा एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान, कभी नहीं होगी अन्न-धन की कमी

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 10:07 AM (IST)

    एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का विधान है। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता ...और पढ़ें

    Apara Ekadashi 2024: अपरा एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान, कभी नहीं होगी अन्न-धन की कमी
    Apara Ekadashi 2024: अपरा एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान, कभी नहीं होगी अन्न-धन की कमी

    HighLights

    1. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।
    2. इस दिन विशेष चीजों का दान करना चाहिए।
    3. एकादशी के दिन अन्न का दान कल्याणकारी होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Apara Ekadashi 2024 Daan: सभी पर्व में से एकादशी व्रत को बेहद खास माना जाता है। इस तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का विधान है। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह व्रत आज यानी 02 जून को किया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर श्रद्धा अनुसार विशेष चीजों का दान करने का विधान है। इससे जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं अपरा एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Apara Ekadashi 2024: अपरा एकादशी पर जरूर करें भगवान विष्णु के इन नामों का जाप, घर में होगी बरकत

    अपरा एकादशी पर क्या दान करें? (Apara Ekadashi 2024 Daan List)

    • अपरा एकादशी के दिन अन्न का दान करें। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अन्न की कभी कमी नहीं होती। इसके अलावा चावल और मक्का का भी दान किया जा सकता है।
    • अगर आप कुंडली में गुरु कमजोर की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अपरा एकादशी के दिन पीले वस्त्र का दान करें। क्योंकि भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है।
    • इसके अलावा अपरा एकादशी के दिन दूध और दही का दान करें। माना जाता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
    • अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद श्रद्धा अनुसार धन का दान करें। इससे श्री हरि और मां लक्ष्मी का कृपा प्राप्त होती है और धन से तिजोरी भरी रहती है।

    अपरा एकादशी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Apara Ekadashi 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 02 जून को सुबह 05 बजकर 04 मिनट पर हो गई है और वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 03 जून को मध्यरात्रि 02 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में अपरा एकादशी व्रत आज यानी 02 जून को किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Apara Ekadashi 2024: अपरा एकादशी के दिन करें भगवान विष्णु की ये आरती, घर स्वयं चलकर आएंगी मां लक्ष्मी

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी