Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Uthani Ekadashi 2025 Date: 01 या 02 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी? अभी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 10:38 AM (GMT+05:30)

    dev uthani ekadashi kab hai सनातन धर्म में एकादशी तिथि को बहुत ही खास माना जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए के लिए शुभ मानी ज ...और पढ़ें

    Dev Uthani Ekadashi 2025: कब करें देवउठनी एकादशी व्रत का पारण

    Dev Uthani Ekadashi 2025: कब करें देवउठनी एकादशी व्रत का पारण

    HighLights

    1. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। 

    2. कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी व्रत किया जाता है। 

    3. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2025 Date) व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं और चातुर्मास का समापन होता है। इसी दिन से शुभ और मांगलिक कामों की शुरुआत होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी की डेट, शुभ मुहूर्त और पारण समय के बारे में।

    lord vishnu  (16)

    देवउठनी एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Dev Uthani Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)


    वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तिथि की शुरुआत 01 नवंबर को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 02 नवंबर को सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में देवउठनी एकादशी व्रत 01 नवंबर (Dev Uthani Ekadashi 2025 Kis Din Hai) को किया जाएगा।

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 50 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक
    विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक
    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक
    निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक

    खबरें और भी

    lord vishnu  (13)

    देवउठनी एकादशी 2025 व्रत पारण टाइम (Dev Uthani Ekadashi 2025 Vrat Paran Time)


    देवउठनी एकादशी व्रत का पारण (Dev Uthani Ekadashi 2025 Vrat Paran Date) अगले दिन यानी 02 नवंबर को किया जाएगा। इस दिन व्रत का पारण करने का समय 01 बजकर 11 मिनट से लेकर शाम 03 बजकर 23 मिनट तक है।

    दूर होगी आर्थिक तंगी की समस्या


    आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए देवउठनी एकादशी का दिन उत्तम माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। इसके बाद भगवान विष्णु का कच्चे दूध से अभिषेक करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने सच्चे मन से करने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है और श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है।

    विष्णु मंत्र


    1. शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्

    विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।

    लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्

    वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

    2. ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:

    अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय

    त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप

    श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥

    यह भी पढ़ें- शुरू करें शादी की तैयारी! देवउठनी एकादशी से बजेंगी शहनाइयां; चेक करें जुलाई 2026 तक के शुभ मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi पर करें इन मंत्रों का जप, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।