Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Devshayani Ekadashi 2026: इस बार देवशयनी एकादशी क्यों मानी जा रही है बेहद खास? एक नजर शुभ मुहूर्त और संयोग पर

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 06:00 PM (IST)

    देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है, जो हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा में चल ...और पढ़ें

    Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी का धार्मिक महत्व

    Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी का धार्मिक महत्व

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन साधक व्रत रख लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा करते हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है।

    vshnu ji

    धार्मिक मत है कि एकादशी व्रत करने से साधक द्वारा जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही मृत्यु उपरांत साधक को उच्च लोक में स्थान मिलता है। आइए, देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2026 Date) के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    कब मनाई जाती है देवशयनी एकादशी?

    हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम (Lord Vishnu Yoga Nidra) करने चले जाते हैं। वहीं, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु जागृत होते हैं। इस दिन देवउठनी एकादशी मनाई जाती है।


    देवशयनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Devshayani Ekadashi Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 24 जुलाई को सुबह 09 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं, एकादशी तिथि 25 जुलाई को दिन में 11 बजकर 34 मिनट तक है। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। इसके लिए 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन से चातुर्मास (Chaturmas 2026 Start Date) शुरू होगा।

    खबरें और भी

    कब रखें एकादशी का व्रत (Devshayani Ekadashi 2026 Date)

    जानकारों की मानें तो तिथि गणना के चलते कई बार दो दिन एकादशी मनाई जाती है। इनमें पहले दिन सामान्य जन एकादशी का व्रत रखते हैं। वहीं, दूसरे दिन वैष्णव जन एकादशी का व्रत रखते हैं। इस साल 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी।

    देवशयनी एकादशी पारण समय (Devshayani Ekadashi Paran Timing)

    देवशयनी एकादशी का पारण 26 जुलाई के दिन किया जाएगा। 26 जुलाई को सुबह 05 बजकर 39 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 22 मिनट के मध्य साधक स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण की पूजा करें। इसके बाद अन्न का दान कर एकादशी का पारण करें।

    देवशयनी एकादशी शुभ योग (Devshayani Ekadashi Shubh Yog)

    आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर ब्रह्मऔर इंद्र योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। वहीं, देवशयनी एकादशी पर शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी कब है? यहां नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- Ekadashi: एक साल में कुल कितनी बार आती हैं एकादशी? यहां जानिए प्रमुख बातें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।