Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर इस तरह जलाएं चौमुखी दीपक, श्री हरि होंगे प्रसन्न

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 10:37 AM (IST)

    हिंदू मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित मानी जाती है। हिंदू धर्म में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली देवशयनी ...और पढ़ें

    Devshayani Ekadashi 2024 देवशयनी एकादशी पर इस तरह जलाएं चौमुखी दीपक।
    Devshayani Ekadashi 2024 देवशयनी एकादशी पर इस तरह जलाएं चौमुखी दीपक।

    HighLights

    1. आषाढ़ के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है देवशयनी एकादशी।
    2. इस तिथि पर भगवान विष्णु की होती है विशेष पूजा।
    3. चार महीने के लिए शयनकाल में चले जाते हैं भगवान विष्णु।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देवशयनी एकादशी को हरिशयनी एकादशी भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि से भगवान विष्णु के योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद वह कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर पुनः निद्रा से जागते हैं। इन दोनों एकादशी के बीच की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। एकादशी पर चौमुखी दीप प्रज्वलित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसकी विधि।

    मिलते हैं ये लाभ

    असल में चारमुखी दीये को चातुर्मास का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यदि देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के समक्ष चौमुखी या चार मुखी दीपक जलाने से उनकी कृपा हमेशा आपके परिवार पर बनी रहती है। साथ ही इस दीपक को जलाने से नकारात्मकता का भी घर में प्रवेश नहीं होता और यह ग्रहों की बाधा को भी दूर करने में सहायता करता है।

    इस तरह जलाये दीपक

    चौमुखी दीपक की बाती चारों दिशाओं यानी पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में समान रूप से रोशनी देती हैं, इसलिए इस दीपक को सभी दिशाओं में सुख और शांति का प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उनके समक्ष चार मुखी दीपक जरूर जलाना चाहिए।

    इसके लिए सबसे पहले एक मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालें और रुई की दो बाती बनाएं। इन बातियों को दीपक में इस प्रकार रखें कि इनके मुख चारों दिशाओं में हो। अब देवी-देवताओं का ध्यान करते हुए दीपक को जलाएं और इसके सामने फल और फूल अर्पित करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Devshayani Ekadashi 2024: क्यों मनाई जाती है देवशयनी एकादशी? जानें इसका महत्व

    इस तरह भी जला सकते हैं दीपक

    आप चाहें, तो आटे का दीपक बनाकर भी चौमुखी दीपक विष्णु जी के समक्ष जला सकते हैं। घर के मंदिर के साथ-साथ आप अपने घर के मुख्य द्वार पर भी चौमुखी दीपक जला सकते हैं। इससे धन की देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।