Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर इन चीजों से करें भगवान विष्णु का अभिषेक, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 16 Jul 2024 05:30 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि देवशयनी एकादशी तिथि (Devshayani Ekadashi 2024) पर भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति द्वारा जन्म-जन्मांतर में किए गए पापों से मुक्त ...और पढ़ें

    Devshayani Ekadashi 2024: इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा
    Devshayani Ekadashi 2024: इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा

    HighLights

    1. देवशयनी एकादशी आषाढ़ महीने में मनाई जाती है।
    2. इस दिन भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है।
    3. इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Devshayani Ekadashi 2024: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस तिथि से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं। इस अवसर पर वैदिक नियमों का पालन कर भगवान विष्णु की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। इस वर्ष 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। धार्मिक मत है कि एकादशी तिथि पर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से व्रती के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो देवशयनी एकादशी पर स्नान-ध्यान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन चीजों से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: 16 या 17 जुलाई, कब है देवशयनी एकादशी? नोट करें पूजा और पारण का सही समय


    राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातक जल में रोली मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर नारायण का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक दही से जगत के पालनहार भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक गाय के दूध से निर्मित दही से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक गंगाजल में कनेर फूल मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक एकादशी पर केसर मिश्रित दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक गंगाजल में अपराजिता फूल मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक गन्ने के रस से जगत के पालनहार भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक एकादशी तिथि पर हल्दी मिश्रित जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: इस दिन से शुरू हो रहा है चातुर्मास, नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त एवं नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।