Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ekadashi in October 2024: अक्टूबर में कब है पापांकुशा और रमा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 02:53 PM (IST)

    सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। साल में 24 एकादशियां पड़ती हैं। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है। मान्यता है ...और पढ़ें

    Ekadashi in October 2024: एकादशी व्रत से विष्णु जी होते हैं प्रसन्न
    Ekadashi in October 2024: एकादशी व्रत से विष्णु जी होते हैं प्रसन्न

    HighLights

    1. एकादशी व्रत से सभी दुख-दर्द दूर होते हैं।
    2. हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है।
    3. इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मत है कि इस दिन विधिपूर्वक श्रीहरि की उपासना करने से जातक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जगत के पालनहार की कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इसके अलावा सभी पापों से मुक्ति मिलती है। अब अक्टूबर के महीने की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं इस माह में पड़ने वाली एकादशी की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

    पापांकुशा एकादशी शुभ मुहूर्त (Papankusha Ekadashi Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 14 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में 13 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी मनाई जाएगी। वहीं, वैष्णव समाज के अनुयायी 14 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी मनाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Ashwin Month 2024: आश्विन माह के इन उपायों से जीवन के दुखों को करें दूर, प्राप्त होगी मां दुर्गा की कृपा

    कब करें पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण (Papankusha Ekadashi Vrat Paran Time)

    एकादशी व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है। ऐसे में पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण 14 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 16 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट के मध्य कर सकते हैं।

    रमा एकादशी शुभ मुहूर्त (Rama Ekadashi Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 27 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 28 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर होगा। वैष्णव समाज के अनुयायी 28 अक्टूबर को रमा एकादशी पर व्रत रख भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करेंगे। साधक स्थानीय पंचांग द्वारा निर्धारित डेट पर रमा एकादशी का व्रत रख सकते हैं।

    खबरें और भी

    कब करें रमा एकादशी व्रत का पारण (Rama Ekadashi Vrat Paran Time)

    रमा एकादशी के अगले दिन यानी 29 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 31 मिनट से लेकर 10 बजकर 31 मिनट के मध्य पारण किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: October Festival List 2024: अक्टूबर के महीने में व्रत और त्योहारों की भरमार, नोट करें सभी पर्वों की डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।