Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ekadashi January 2026: जनवरी में कब कौन-सी एकादशी है? एक क्लिक में देखें तिथि और शुभ मुहूर्त

    Updated: Wed, 24 Dec 2025 11:13 AM (IST)

    कुछ ही दिनों में नए साल का आगाज होने वाला है। साल 2026 के पहले महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें एकादशी व्रत भी शामिल है। धार्मिक मान्य ...और पढ़ें

    Shattila Ekadashi Date 2026: कब है षटतिला एकादशी 2026

    Shattila Ekadashi Date 2026: कब है षटतिला एकादशी 2026

    HighLights

    1. एकादशी तिथि को शुभ माना जाता है

    2. इस दिन विधिपूर्वक व्रत किया जाता है


    3. एकादशी के दिन श्रीहरि की पूजा होती है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। एकादशी तिथि को भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत को करने से साधक को जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि में वृदि होती है। एकादशी तिथि पर दान भी जरूर करना चाहिए। इससे साधक को धन की प्राप्ति होती है। वहीं, अब नए साल की शुरुआत होने जा रही है, तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि जनवरी में पड़ने वाली एकादशी की तिथि (Ekadashi January 2026 Date) और शुभ मुहूर्त के बारे में।

    षटतिला एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Shattila Ekadashi 2026 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी। वहीं, तिथि का समापन 14 जनवरी को शाम 05 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में 14 जनवरी को षटतिला एकादशी व्रत किया जाएगा और 15 जनवरी को व्रत का पारण किया जाएगा।

    lord vishnu  (12)

    षटतिला एकादशी 2026 व्रत पारण का टाइम (Shattila Ekadashi 2026 Vrat Paran Time)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, षटतिला एकादशी व्रत का पारण 15 जनवरी को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 09 बजकर 21 मिनट तक है। इस दौरान किसी भी समय व्रत का पारण कर सकते हैं।

    जया एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Jaya Ekadashi 2026 Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 28 जनवरी को दोपहर 04 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 29 जनवरी को 01 दोपहर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में 29 जनवरी को जया एकादशी व्रत किया जाएगा और 30 जनवरी को व्रत का पारण किया जाएगा।

    खबरें और भी

    जया एकादशी 2026 व्रत पारण का टाइम (Jaya Ekadashi 2026 Vrat Paran Time)

    एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। 30 जनवरी को व्रत का पारण करने का समय सुबह 07 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • एकादशी के दिन घर और मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
    • इस दिन चावल और तामसिक चीजों का सेवन न करें।
    • अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।
    • भगवान विष्णु के भोग में तुलसी के पत्ते शामिल करें।
    • एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में करें।

    यह भी पढ़ें- Shattila Ekadashi 2026 Date: नए साल में कब है षटतिला एकादशी? यहां पढ़ें तिथि और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।