यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan Ekadashi 2025: सावन महीने में कब-कब है एकादशी? जान लें सही डेट एवं महत्व
एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जात ...और पढ़ें

HighLights
सावन महीने में हरतालिका तीज मनाई जाती है।
सावन शिवरात्रि पर महादेव की पूजा की जाती है।
भगवान शिव की पूजा से हर कामना पूरी होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सावन महीने का खास महत्व है। यह महीना पूर्णतया देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव और जगत की देवी मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है।

धार्मिक मत है कि सावन सोमवार व्रत करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। वहीं, विवाहित जातकों के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस शुभ अवसर पर महादेव का जलाभिषेक कर भक्ति भाव से पूजा की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि सावन महीने में कब-कब एकादशी है। आइए, सावन महीने में पड़ने वाली एकादशी की सही डेट, शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं-
यह भी पढ़ें: July Festival List 2025: कब से शुरू हो रहा सावन? अभी नोट करें जुलाई के त्योहार-व्रत की सही डेट
कब मनाई जाती है कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi 2025)
हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन कामिका एकादशी मनाई जाती है। इसके दो दिन बाद सावन शिवरात्रि मनाई जाती है। कामिका एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
कामिका एकादशी शुभ मुहूर्त (Kamika Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 20 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 21 जुलाई को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्त होगी। इस प्रकार 21 जुलाई को कामिका एकादशी मनाई जाएगी। वहीं, 22 जुलाई के दिन पारण किया जाएगा।
खबरें और भी
कब मनाई जाती है पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2025)
हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। इस व्रत की महिमा शास्त्रों में वर्णित है। पुत्रदा एकादशी व्रत करने से निसंतान दंपति को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। साथ ही साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त (Putrada Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 04 अगस्त को सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर होगी। वहीं, एकादशी तिथि का समापन 05 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 12 मिनट पर होगा। इस प्रकार 05 अगस्त को पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। वहीं, 06 अगस्त को पुत्रदा एकादशी का पारण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: July Ekadashi 2025 Dates: जुलाई में कब-कब है एकादशी? जान लें सही डेट एवं महत्व
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।