Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगी जगत के पालनहार की कृपा

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 09:22 AM (IST)

    सनातन धर्म में सभी पर्व और व्रत का विशेष महत्व है। इनका संबंध किसी न किसी देवी-देवताओं से है। इसी प्रकार एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। आश्वि ...और पढ़ें

    Lord Vishnu: जरूर करें इन चीजों का दान
    Lord Vishnu: जरूर करें इन चीजों का दान

    HighLights

    1. हर महीने में 2 एकादशी तिथि होती हैं।
    2. यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।
    3. इस दिन दान जरूर करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत करने का विधान है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए एकादशी तिथि को शुभ माना जाता है। इस तिथि पर सच्चे मन से व्रत करने से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। इस बार यह व्रत आज यानी 28 सितंबर को किया जा रहा है। अगर आप जीवन के दुख और दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इंदिरा एकादशी के दिन गरीब लोगों में श्रद्धा अनुसार दान (Indira Ekadashi 2024 Daan) जरूर करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पापों से छुटकारा मिलता है और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए लाल मिठाई और मसूर दाल का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक इंदिरा एकादशी पर सुख-शांति की प्राप्ति के लिए के लिए दूध, दही, चावल और चीनी का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक इंदिरा एकादशी पर हरी सब्जियों का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।

    यह भी पढ़ें: Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी की कथा के बिना पूर्ण नहीं होता व्रत, सुनने मात्र से मिल जाता है पूरा फल

    • सिंह राशि के जातक इंदिरा एकादशी पर गेहूं, मूंग दाल, गुड़ और मूंगफली का दान करें। इससे सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।
    • कन्या राशि के जातक इंदिरा एकादशी पर महिलाओं को हरे रंग की साड़ी दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।
    • तुला राशि के जातक इंदिरा एकादशी पर जगत के पालनहार नारायण की कृपा पाने के लिए चावल, चीनी और दूध का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक इंदिरा एकादशी पर भगवान नारायण को प्रसन्न करने के लिए गुड़, चिक्की और लाल वस्त्र का दान करें।
    • धनु राशि के जातक इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए केसर युक्त दूध राहगीरों को पिलाएं।
    • मकर राशि के जातक इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पर धन का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गर्म कपड़ों का दान करें। आप कंबल, स्वेटर और चादर का दान कर सकते हैं।
    • मीन राशि के जातक इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पीले रंग के वस्त्र, केला, केसर, चने की दाल आदि चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी के दिन करें शनि देव की खास पूजा, जीवन के सभी कष्ट होंगे समाप्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी