Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aja Ekadashi 2024: इन गलतियों से अजा एकादशी व्रत हो सकता है खंडित, जानें इस दिन क्या करें और न करें?

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 12:51 PM (IST)

    भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी (Aja ekadashi 2024 Vrat Niyam) के नाम से जाना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने ...और पढ़ें

    Aja ekadashi 2024: अजा एकादशी व्रत के नियम
    Aja ekadashi 2024: अजा एकादशी व्रत के नियम

    HighLights

    1. हर महीने में 2 एकादशी होती हैं।
    2. इस दिन श्रीहरि की पूजा होती है।
    3. एकादशी के नियम का पालन करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह में अजा एकादशी व्रत 29 अगस्त को किया जाएगा। एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि अजा एकादशी व्रत करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और श्री हरि प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि व्रत के दौरान कुछ गलतियों को करने से जातक को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए, अजा एकादशी व्रत के नियम जानते हैं।

    अजा एकादशी के दिन क्या करें (What to do on the day of Aja Ekadashi)

    • एकादशी व्रत विधिपूर्वक करना चाहिए।
    • विशेष चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।  
    • भगवान विष्णु को प्रिय भोग लगाने चाहिए।  
    • भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें।
    • व्रत का पारण जरूर करना चाहिए।
    • भजन-कीर्तन करना चाहिए।
    • तुलसी माता की पूजा करें।
    • मंदिर की विशेष सफाई करें।

    यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2024: वैवाहिक संबंध में आ गई हैं दूरियां, तो अजा एकादशी पर करें उपाय, रिश्ते में आएगी मधुरता

    अजा एकादशी के दिन क्या न करें (What not to do on the day of Aja Ekadashi)

    • अजा एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • तामसिक चीजों के सेवन से दूर रहना चाहिए।
    • किसी वाद विवाद न करें।  
    • बड़े बुर्जुगों और महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए।  
    • धन की बर्बादी करने से बचना चाहिए।  
    • पशु-पक्षी को परेशान नहीं करना चाहिए।
    • एकादशी के दिन तुलसी दल तोड़ना वर्जित है।
    • सुबह की पूजा के बाद दिन में सोना वर्जित है।

    कब है अजा एकादशी? (Aja Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ गुरुवार 29 अगस्त को देर रात 1 बजकर 19 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन शुक्रवार 30 अगस्त को देर रात 01 बजकर 37 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, अजा एकादशी व्रत 29 अगस्त 2024 को किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Parivartini Ekadashi 2024: परिवर्तिनी एकादशी पर शोभन योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा दोगुना फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।   

    खबरें और भी