Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Indira Ekadashi के दिन तुलसी के इन उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, आर्थिक तंगी होगी दूर

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 01:03 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi 2025) मनाई जाती है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्ण ...और पढ़ें

    Indira Ekadashi 2025: इंदिरा एकादशी के दिन कैसे करें मां तुलसी को प्रसन्न
    Indira Ekadashi 2025: इंदिरा एकादशी के दिन कैसे करें मां तुलसी को प्रसन्न

    HighLights

    1. एकादशी तिथि विष्णु जी को प्रिय है।
    2. इस दिन विधिपूर्वक व्रत किया जाता है।
    3. व्रत करने से पापों से छुटकारा मिलता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में इंदिरा एकादशी व्रत किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार इंदिरा एकादशी 17 सितंबर (Indira Ekadashi 2025 Date) को मनाई जाएगी।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इंदिरा एकादशी के शुभ अवसर पर स्नान-ध्यान करने के बाद तुलसी से जुड़े उपाय करें। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के उपाय करने से साधक को जीवन में अन्न-धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रहती है।

    आर्थिक तंगी की समस्या होगी दूर

    यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहें हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इंदिरा एकादशी का दिन उत्तम माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी की जड़ को पीले कपड़े में बांध लें। इसके बाद इसे मंदिर में मां लक्ष्मी के सामने रखें। कुछ समय के बाद इसे तिजोरी में रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन में अपार वृद्धि होती है।

    जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

    जीवन के दुख और संकट से छुटकारा पाने के लिए इंदिरा एकादशी के दिन तुलसी के उपाय करें। इस दिन पूजा-अर्चना करने के बाद तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करें। तुलसी माता से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    खबरें और भी

    बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। इस दौरान व्रत कथा का पाठ करें। इसके बाद तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और सदैव अन्न-धन से भंडार भरे रहते हैं। साथ ही रुके हुए काम पूरे होते हैं।

    यह भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2025 Date: 16 या, 17 सितंबर, कब मनाई जाएगी इंदिरा एकादशी? यहां पता करें मुहूर्त और महत्व

    यह भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2025: आश्विन माह में कब-कब है एकादशी? यहां जानें शुभ मुहूर्त एवं महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'