Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kamada Ekadashi 2025 Upay: कामदा एकादशी पर करें तुलसी के ये उपाय, चमक जाएगी फूटी किस्मत

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 11:21 AM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2025) व्रत किया जाता है। मान्यता के अनुसार कादमा एकादशी के दिन मां तु ...और पढ़ें

    Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी पर ऐसे करें मां तुलसी को प्रसन्न
    Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी पर ऐसे करें मां तुलसी को प्रसन्न

    HighLights

    1. कामदा एकादशी व्रत को विधिपूर्वक करना चाहिए।
    2. इस दिन तुलसी के उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
    3. तुलसी के पास दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह में 08 अप्रैल (Kamada Ekadashi 2025 Date) को कामदा एकादशी व्रत किया जाएगा। सनातन धर्म में इस व्रत को विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से व्यक्ति को सुख, शांति और धन की प्राप्ति होती है। साथ ही जगत के पालनहार भगवन विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

    इस दिन जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए तुलसी (Tulsi Upay ke Upay) से जुड़े उपाय भी किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि कामदा एकादशी पर उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तुलसी के उपाय के बारे में।

    कामदा एकादशी 2025 डेट शुभ मुहूर्त (Kamada Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 07 अप्रैल को रात 08 बजे से शुरू होगी और 08 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट पर एकादशी तिथि खत्म होगी। ऐसे में 08 अप्रैल को कामदा एकादशी मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2025 Daan: कल है कामदा एकादशी, जरूर करें इन चीजों का दान, खुश होंगे भगवान विष्णु

    दुख और संकट से मिलेगा छुटकारा

    अगर आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो कामदा एकादशी के दिन तुलसी की माला से श्रीहरि के मंत्रों का जप करें। इसके बाद जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जीवन में आ रही सभी प्रकार से दुख और संकट जल्द दूर होते हैं।

    खबरें और भी

    (Pic Credit-AI)

    आर्थिक तंगी होगी दूर

    अगर आप जीवन में लंबे से समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो कामदा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। इसके बाद सच्चे मन से तुलसी के पौधे की 7 बार परिक्रमा लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

    वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

    इसके अलावा कामदा एकादशी के दिन मां तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। मंत्र और तुलसी चालीसा का पाठ करें। इसके बाद मां तुलसी को सोलह श्रृंगार का चढ़ाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से पति-पत्नी के रिश्ते में खुशहाली आती है और वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है।

    यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2025: 07 या 08 अप्रैल, कब है कामदा एकादशी? यहां देखें सही डेट और पारण टाइम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'