Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Paush Putrada Ekadashi पर करें तुलसी की मंजरी का एक छोटा-सा उपाय, जिससे खुलेंगे किस्मत के बंद दरवाजे

    Updated: Tue, 23 Dec 2025 01:02 PM (GMT+05:30)

    हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी की पूजा करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी र ...और पढ़ें

    Paush Putrada Ekadashi 2025: तुलसी मंजरी के उपाय से चमकेगी किस्मत (Image Source: AI-Generated)

    Paush Putrada Ekadashi 2025: तुलसी मंजरी के उपाय से चमकेगी किस्मत (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है

    2. इस दिन श्रीहरि की पूजा होती है

    3. एकादशी व्रत करने से शुभ फल मिलता है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर पौष पुत्रदा एकादशी व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी व्रत को विधिपूर्वक करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। अगर आप पौष पुत्रदा एकादशी के दिन धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो तुलसी की मंजरी से जुड़े उपाय जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि तुलसी की मंजरी के उपाय करने से किस्मत बंद दरवाजे खुल सकते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पौष पुत्रदा एकादशी (Paush Putrada Ekadashi 2025 Upay) के दिन तुलसी की मंजरी के किन उपाय से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

    Tusi ke upay

    (Image Source: AI-Generated)

    आर्थिक तंगी होगी दूर

    अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए पौष पुत्रदा एकादशी का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी की मंजरी (Tulsi manjari Ke Upay) को लाल रंग के कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद इसे पर्स या तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और धन लाभ के योग बनते हैं।

    भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

    धन की प्राप्ति के लिए पौष पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी की मंजरी और दूध से जगत के पालनहार भगवान विष्णु का अभिषेक करें। दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें और मंत्रों का जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

    खबरें और भी

    घर में होगा सुख-शांति का वास

    अगर घर आपके घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है, तो ऐसे में एकादशी के दिन गंगाजल में तुलसी की मंजरी मिलाकर घर में छिड़क दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

    पौष पुत्रदा एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Paush Putrada Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 30 दिसंबर को किया जाएगा।
    पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 30 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर
    पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 31 दिसंबर को सुबह 05 बजे

    यह भी पढ़ें- Paush Putrada Ekadashi 2025 Date: 30 या 31 दिसंबर, कब है पौष पुत्रदा एकादशी? यहां पढ़ें तिथि और मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा पर करें ये एक काम, मिलेगा सुख-शांति का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।