Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rama Ekadashi 2024: रमा एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, धन में होगी बरकत

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 09:08 AM (IST)

    सनातन धर्म में कार्तिक माह का माह विशेष महत्व है। यह हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना है। कार्तिक माह को धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इ ...और पढ़ें

    Lord Vishnu: रमा एकादशी पर करें तुलसी के चमत्कारी
    Lord Vishnu: रमा एकादशी पर करें तुलसी के चमत्कारी

    HighLights

    1. कार्तिक महीने में रमा एकादशी मनाई जाती है।
    2. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को प्रिय है।
    3. शुभ तिथि पर जगत के पालनहार की विशेष पूजा होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है। साल में पड़ने वाली 24 एकादशी का विशेष महत्व है। वहीं, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी (Rama Ekadashi 2024) के नाम से जाना जाता है। इस तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन के दुख और संकट को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है। मान्यता है कि इन कार्यों को करने से जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस दिन जातक कार्यों को सफलता और धन प्राप्ति के लिए कई तरह के उपाय करते हैं, जिनको करने से धन लाभ के योग बनते हैं। अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो रमा एकादशी पर ज्योतिष शास्त्र में वर्णित तुलसी के चमत्कारी उपाय करें। ऐसा माना जाता है कि इस लेख में दिए तुलसी के उपाय करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

    कब है रमा एकादशी 2024?

    पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी का व्रत 27 अक्टूबर (Rama Ekadashi 2024 Date) को किया जाएगा।

    तुलसी के चमत्कारी उपाय (Tulsi Ke Upay)

    • अगर आप जीवन में लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रमा एकादशी का दिन उत्तम माना जाता है। इसके लिए तुलसी के पत्तों को लाल कपड़े में बांध दें और इसे अपने पर्स या फिर तिजोरी में रख दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Kartik 2024 Ekadashi: कार्तिक माह में कब मनाई जाएगी रमा और देवउठनी एकादशी? जानिए डेट और शुभ मुहूर्त

    • रमा एकादशी के दिन सुबह शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी अर्पित करें। इस दौरान जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इस टोटके को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलती है और दांपत्य जीवन में सदैव प्रेम बना रहता है।
    • अगर आप भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो रमा एकादशी के दिन तुलसी के पास देशी घी का दीपक जलाएं और 11 परिक्रमा लगाएं। मान्यता है कि इस शुभ कार्य को करने से जातक को प्राप्ति होती है और श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Rama Ekadashi 2024: 27 या 28 अक्टूबर, कब है रमा एकादशी? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी