Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varuthini Ekadashi 2025: घर में होगा मां लक्ष्मी का वास, वरूथिनी एकादशी के दिन घर लाएं ये शुभ चीजें

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 01:24 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता के अनुसार हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत करने से व्यक्ति को पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृ ...और पढ़ें

    Varuthini Ekadashi 2025: वरूथिनी एकादशी के उपाय
    Varuthini Ekadashi 2025: वरूथिनी एकादशी के उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में वरूथिनी एकादशी मनाई जाती है। इस बार वरूथिनी एकादशी व्रत 24 अप्रैल को किया जाएगा। इस खास तिथि पर भक्त जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वरूथिनी एकादशी के दिन पूजा और व्रत करने से साधक को जीवन में सभी सुख मिलते हैं।

    यदि आप घर में मां लक्ष्मी का वास चाहते हैं, तो वरूथिनी एकादशी के शुभ अवसर पर सनातन धर्म में मानी गई शुभ चीजों को घर लाएं और उन्हें उचित जगह पर रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वरूथिनी एकादशी के दिन किन चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है?

    (Pic Credit-Freepik)

    यह भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2025: वरूथिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, जरूर करें ये दान

    आर्थिक संकट होगा दूर

    अगर आप जीवन में लंबे समय से वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वरूथिनी एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख घर लाएं। इसके बाद इसे जल से साफ करें। शंख की पूजा-अर्चना करें और मंदिर में रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही आर्थिक संकट दूर होता है।  

    धन-समृद्धि में होगी वृद्धि

    घर में तांबे से बना कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वरूथिनी एकादशी के दिन घर तांबे से बना कछुआ लाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।  

    खबरें और भी

    मां तुलसी होंगी प्रसन्न

    सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसे में आप एकादशी के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही रोजाना दीपक जलाकर पौधे की पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति और मां लक्ष्मी का वास होगा। वास्तु शस्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर में उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में पौधे को लगाने से व्यक्ति को जीवन में जल्द ही शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।  

    यह भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2025: वैशाख माह में कब है वरूथिनी एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।