विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yogini Ekadashi के दिन इन जगहों को दीपक से करें जगमग, मिलेंगे शुभ परिणाम

Published: Wed, 18 Jun 2025 10:32 AM (IST)

वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर योगिनी एकादशी मनाई जाती है। इस बार ...और पढ़ें

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी के दिन करें दीपक से जुड़े उपाय
Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी के दिन करें दीपक से जुड़े उपाय

HighLights

  1. हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है।
  2. आषाढ़ माह में योगिनी एकादशी मनाई जाती है।
  3. इस दिन दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, योगिनी एकादशी के दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा-अर्चना करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। योगिनी एकादशी के दिन दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2025) के दिन घर के प्रमुख स्थानों पर दीपक जलाएं।

ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि योगिनी एकादशी के दिन किन जगहों पर दीपक (Deepak Ke Upay) जलाना शुभ माना जाता है

(Pic Credit- Freepik)

आर्थिक तंगी होगी दूर

योगिनी एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करने का खास महत्व है। इस दिन तुलसी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही तिजोरी हमेशा भरी रहती है। ऐसे में पूजा के दौरान इस पौधे के पास देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से श्रीहरि की कृपा की प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Yogini Ekadashi 2025: क्यों मनाई जाती है योगिनी एकादशी? जानें व्रत का महत्व

मिलेंगे शुभ परिणाम

योगिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की देसी घी का दीपक जलाकर पूजा करें। इस दौरान प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में दीपक जलाने से पूजा सफल होती है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

धन से जुड़ी समस्या होगी दूर

इसके अलावा एकादशी तिथि पर घर के मेन गेट पर देसी घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, योगिनी एकादशी के दिन घर के मेन गेट पर दीपक जलाने से घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है। साथ ही देवी की कृपा से धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।

योगिनी एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Yogini Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत -21 जून को सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन-  22 जून को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर

यह भी पढ़ें: Yogini Ekadashi 2025: 21 या 22 जून, कब किया जाएगा योगिनी एकादशी व्रत? जानें सही डेट

 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।