Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 02:10 PM (IST)

    हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर कामदा एकादशी व्रत किया जाता है। इस बार यह तिथि 19 अप्रैल को है। इस दिन पूजा करने के बाद भगवान को विशे ...और पढ़ें

    Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, जीवन में होगा खुशियों का आगमन
    Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

    HighLights

    1. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।
    2. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
    3. पूजा के दौरान विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lord Vishnu Bhog List: एकादशी तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर कामदा एकादशी व्रत किया जाता है। इस बार यह तिथि 19 अप्रैल को है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस दिन पूजा करने के बाद भगवान को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। चलिए जानते हैं कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के भोग में किन चीजों को शामिल करना फलदायी होता है।

    यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2024: इस दिन है कामदा एकादशी, नोट करें पूजा विधि एवं पारण का समय

    भगवान विष्णु के भोग

    • भगवान विष्णु को केला प्रिय है। इसलिए आप पूजा के दौरान प्रभु को केला का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि भोग में केला शामिल करने से धन से संबंधित समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही कुंडली में से गुरु दोष का असर खत्म होता है।
    • कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग जरूर लगाना चाहिए। भोग में तुलसी दल को शामिल करना चाहिए। माना जाता है कि तुलसी दल के बिना भगवान भोग स्वीकार नहीं करते हैं।
    • इसके अलावा भोग में साबूदाने की खीर और मिठाई को शामिल कर सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों का भोग लगाने से प्रभु प्रसन्न होते हैं।

     

    भोग मंत्र

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

    गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    कामदा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त

    हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का शुभारंभ 18  अप्रैल 2024 शाम 05 बजकर 31 मिनट पर होगा, जिसका समापन 19 अप्रैल को संध्याकाल 08 बजकर 04 मिनट पर होगा। ऐसे में कामदा एकादशी व्रत 19 अप्रैल को किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2024 Date: कामदा एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, सभी पापों से मिलेगा छुटकारा

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

     

    खबरें और भी