यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kamada Ekadashi 2024 Upay: धन की कमी से जूझ रहे हैं, तो कामदा एकादशी पर करें ये उपाय
भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए एकादशी के व्रत को सबसे उत्तम माना जाता है। पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर कामद ...और पढ़ें

HighLights
- भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है एकादशी तिथि।
- 05 अप्रैल को किया जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत।
- इस तिथि पर प्राप्त की जा सकती है विष्णु जी की कृपा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kamada Ekadashi Upay in Hindi: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के निमित व्रत करने का विधान है। माना जाता है कि एकादशी व्रत करने से साधक को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिससे साधक के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। ऐसे में आप अप्रैल में आने वाली कामदा एकादशी पर कुछ उपाय आजमाकर जीवन में लाभ देख सकते हैं।
कामदा एकादशी शुभ मुहूर्त (Kamada Ekadashi Shubh Muhurat)
चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 अप्रैल को शाम 05 बजकर 31 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 19 अप्रैल को रात 08 बजकर 04 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत 19 अप्रैल, शुक्रवार के दिन किया जाएगा।
दूर होगी धन की समस्या
कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें तुलसी की 5 पत्तियों में हल्दी लगाकर अर्पित करें। इसके साथ ही ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। का जाप करें। माना जाता है कि एकादशी के दिन इस उपाय को करने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं।
करें इस मंत्र का जाप
यदि आप पैसों की तंगी से जूझ रहें, तो इसके लिए कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के बीज मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का कम के कम 5 माला जाप करें। इसके साथ ही इस दिन जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार, धन और अन्न का दान करें।
खबरें और भी
दूर होगी कार्यक्षेत्र की बाधा
कामदा एकादशी के दिन पूजा के दौरान भगवान विष्णु को 11 पीले रंग के फूल चढ़ाएं और श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें। फिर व्रत के अगले दिन इन फूलों को जल में प्रवाहित कर दें। एकादशी के दिन इस उपाय को करने से साधक के कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'