Kamada Ekadashi 2026: कर्ज और दरिद्रता से चाहिए मुक्ति? तो कामदा एकादशी पर इस तरह करें तुलसी की पूजा
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है, जो इस बार रविवार 29 मार्च को मनाई जाएगी। ...और पढ़ें

Kamada Ekadashi 2026 (Picture Credit: Freepik)
HighLights
चैत्र शुक्ल एकादशी पर आती है कामदा एकादशी
इस बार रविवार 29 मार्च को पड़ेगा यह व्रत
मिलती है सभी प्रकार के पापों से मुक्ति
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है, जो हर माह में दो बार मनाई जाती है। एकादशी के दिन तुलसी की पूजा विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। एकादशी के दिन तुलसी पूजन से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। चलिए जानते हैं कि आप किस तरह एकादशी के दिन तुलसी पूजन से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस तरह करें तुलसी माता की पूजा
- एकादशी के दिन प्रातः काल में उठकर स्नान आदि से मुक्त हो जाएं और साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
- अब पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
- विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें।
- भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें।
- तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और 5, 7 या फिर 11 बार परिक्रमा करें।
- तुलसी के मंत्रों का जप करें व तुलसी जी की आरती करें।
तुलसी जी के मंत्र -
1. महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
2. तुलसी गायत्री - ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात् ।।
3. तुलसी नामाष्टक मंत्र -
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
भूल से भी न करें ये गलतियां
- एकादशी तिथि पर स्नान करने के बाद ही तुलसी को स्पर्श करें।
- एकादशी तिथि पर तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए।
- मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी एकादशी का व्रत रखती हैं और जल अर्पित करने से उनका व्रत खंडित हो सकता है।
- एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते भी नहीं उतारने चाहिए।
- तुलसी को गंदे या फिर जूठे हाथों से न छूएं।
- तुलसी के आस-पास जूते-चप्पल या कूड़ेदान न रखें।
- एकादशी पर तुलसी की पूजा में काले कपड़े न पहनें।
यह भी पढ़ें - Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रो का जप, खुशियों से भर जाएगी आपकी झोली
यह भी पढ़ें - Kamada Ekadashi 2026: कर्ज से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर इस उपाय से समस्या होगी दूर, चमक जाएगी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।