Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी पर श्री हरि को लगाएं राशि अनुसार भोग, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 04:08 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता के अनुसार कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही ...और पढ़ें

    Kamika Ekadashi 2024 Bhog: एकादशी तिथि भगवान विष्णु को है समर्पित
    Kamika Ekadashi 2024 Bhog: एकादशी तिथि भगवान विष्णु को है समर्पित

    HighLights

    1. कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है।
    2. इस साल कामिका एकादशी 31 जुलाई को मनाई जाएगी।
    3. एकादशी व्रत माह में 2 बार किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kamika Ekadashi 2024: हर माह में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है। सावन माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार कामिका एकादशी व्रत 31 जुलाई को है। इस तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही व्रत किया जाता है। इसके अलावा भगवान विष्णु को प्रिय (Lord Vishnu Bhog) चीजों का भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

    यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2024 : कामिका एकादशी पर करें देवी तुलसी की खास पूजा, घर की नकारात्मकता होगी दूर

    • मेष राशि के जातक कामिका एकादशी पर विधिपूर्वक से भगवान विष्णु की पूजा कर माखन, मिश्री, चूरमा का भोग लगाएं।
    • वृषभ राशि के जातक कामिका एकादशी तिथि पर विधिपूर्वक से श्री हरि की पूजा कर प्रसाद में चावल की खीर का भोग लगाएं।
    • मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए कामिका एकादशी तिथि पर पूजा कर मौसमी हरे रंग के फल प्रसाद में अर्पित करें।
    • कर्क राशि के जातक कामिका एकादशी तिथि पर विष्णु जी की पूजा कर दूध, दही और खीर का भोग लगाएं।
    • सिंह राशि के जातक कामिका एकादशी पर श्री हरि की पूजा के दौरान मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें।
    • कन्या राशि के जातक कामिका एकादशी पर स्नान-ध्यान कर केसर मिश्रित दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। वहीं, प्रसाद में गाय के दूध से बने पेड़े अर्पित करें।
    • तुला राशि के जातक कामिका एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही भोग में माखन, मिश्री, दही आदि चीजें अर्पित करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक कामिका एकादशी पर दूध में शहद मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। वहीं, प्रसाद में गुड़ से निर्मित खीर अर्पित करें।
    • धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु कामिका एकादशी तिथि पर केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। वहीं, प्रसाद में केले और बेसन के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
    • मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु कामिका एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु को चूरमा अर्पित करें।
    • कुंभ राशि के जातक कामिका एकादशी तिथि पर विधि-विधान से विष्णु जी की पूजा करें। साथ ही भोग में श्रीफल का भोग लगाएं।
    • मीन राशि के जातक कामिका एकादशी तिथि पर गन्ने के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। साथ ही भोग में केले और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

    भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप (Bhog Mantra)

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका दिया हुआ है। मैं आपको दिया हुआ अर्पित करता हूं। मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।