Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kamika Ekadashi 2025 Date: कब और क्यों मनाई जाती है कामिका एकादशी? यहां नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 04 Jul 2025 05:12 PM (IST)

    सावन का महीना देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस महीने में सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। इस साल सावन महीने में चार सोमवार है ...और पढ़ें

    Kamika Ekadashi 2025 Date: कामिका एकादशी का धार्मिक महत्व
    Kamika Ekadashi 2025 Date: कामिका एकादशी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. भगवान विष्णु की पूजा से सुखों में वृद्धि होती है।
    2. सावन में रोजाना महादेव की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को पूर्णतया समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा एवं भक्ति की जाती है। साथ ही लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाने के लिए साधक एकादशी का व्रत रखते हैं। इस व्रत को करने से साधक को हर एक विपत्ति से मुक्ति मिलती है।

    धार्मिक मत है कि एकादशी के दिन स्नान ध्यान के बाद भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है, लेकिन क्या आपको पता है कि कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi 2025 Date) कब और क्यों मनाई जाती है? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि पर हर्षण योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, मिलेगा दोगुना फल

    कब मनाई जाती है कामिका एकादशी?

    सावन माह में कामिका एकादशी मनाई जाती है। यह पर्व सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा एवं भक्ति की जाती है। इस व्रत की महिमा शास्त्रों में विस्तारपूर्वक निहित है। कामिका एकादशी व्रत करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है।

    कब है कामिका एकादशी? (Kamika Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 20 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं, कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन 21 जुलाई को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर होगा। इस प्रकार 21 जुलाई को कामिका एकादशी मनाई जाएगी। साधक सुविधानुसार समय पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    कामिका एकादशी शुभ योग (Kamika Ekadashi 2025 Shubh Yoga)

    कामिका एकादशी के दिन वृद्धि और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है। वृद्धि योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में अपार बढ़ोतरी होगी। साथ ही करियर और कारोबार में भी मनमुताबिक सफलता मिलेगी। इस शुभ अवसर पर रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग है। साथ ही बालव, कौलव और तैतिल के संयोग बन रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: 22 या 23 जुलाई, कब है सावन शिवरात्रि? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।