Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Magh Month 2025: माघ महीने में इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, बस करने होंगे ये काम

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 06:07 PM (IST)

    हिंदू धर्म में माघ का महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में स्नान दान व्रत और तप करना काफी शुभ माना गया है। इस साल माघ माह की शुरुआत 14 जनव ...और पढ़ें

    Magh Month 2025 माघ माह में क्या करना चाहिए?
    Magh Month 2025 माघ माह में क्या करना चाहिए?

    HighLights

    1. हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना है माघ।
    2. इस माह में स्नान-दान का है विशेष महत्व।
    3. भगवान विष्णु की होती है आराधना।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माघ का महीना (Magh month 2025) हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना होता है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ मां लक्ष्मी और तुलसी जी की आराधना करना भी उत्तम माना गया है। साथ ही इसी माह में प्रयागराज में संगम के किनारे भक्तगण कल्पवास भी करते हैं।

    इस राशि के खुलेंगे भाग्य

    माघ माह में कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। आपको इस माह में धन लाभ होने वाला है। साथ ही आप घर या वाहन आदि खरीद सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। साथ ही आपके लिए धार्मिक यात्रा जैसे महाकुंभ आदि में जाने का भी योग बन रहा है।

    इस राशि को भी मिलेगा लाभ

    माघ माह में मीन राशि के जातकों को भी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ देखने को मिल सकता है। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। इस माह में मीन राशि के जातकों को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है, जिससे जीवन में सुख-शांति का अनुभव होगा।

    करें ये उपाय

    माघ माह में गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। अगर आपके लिए ऐसा करना संभव नहीं है, तो आप घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इससे भी साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसी के साथ जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़ों का दान करें। साथ ही माघ माह में तुलसी पूजन के साथ-साथ श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करने से भी प्रभु श्रीहरि का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Makar Sankranti 2025 Upay: शनि दोष दूर करने के लिए मकर संक्रांति पर करें ये महाउपाय

    करें इन मंत्रों का जप

    अधिक लाभ प्राप्ति के लिए आप माघ माह में भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जप कर सकते हैं -

    1. ॐ नमोः नारायणाय।।

    2. ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।।

    3. ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।

    तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।।

    4. शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्

    विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।

    लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्

    वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्।।

    5. मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।

    मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः।।

    यह भी पढ़ें - Magh month 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है माघ माह, यहां पढ़ें क्या करें और क्या न करें?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।