Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Margashirsha Ekadashi 2024 Date: मार्गशीर्ष माह में कब है उत्पन्ना और मोक्षदा एकदशी, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 01:06 PM (IST)

    हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। इस तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करने का विधान है। इस दिन विधि ...और पढ़ें

    Margashirsha Ekadashi 2024: मार्गशीर्ष माह में कौन-कौन सी एकादशी है?
    Margashirsha Ekadashi 2024: मार्गशीर्ष माह में कौन-कौन सी एकादशी है?

    HighLights

    1. हर माह में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है।
    2. इस दिन विष्णु जी की पूजा का विधान है।
    3. मार्गशीर्ष माह में उत्पन्ना और मोक्षदा एकादशी व्रत किया जाता है।

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सभी माह को महत्वपूर्ण माना गया है। अब जल्द ही मार्गशीर्ष माह शुरू होने वाला है। पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 16 नवंबर से होगी। वहीं, इसका समापन 15 दिसंबर को होगा। ये हिंदू पंचांग का नौवां महीना है। इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। साथ ही इस माह में 2 एकादशी का व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से दुख-दर्द से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए इस आर्टिकल में हम आपके बताएंगे कि मार्गशीर्ष (Margashirsha Ekadashi 2024) में माह में पड़ने वाली एकादशी की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

    मार्गशीर्ष माह में कौन-कौन सी एकादशी है?

    मार्गशीर्ष माह भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस माह में कृष्ण में पक्ष में उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2024) और शुक्ल पक्ष में मोक्षदा एकादशी (Kab Hai Mokshada Ekadashi 2024) का व्रत किया जाता है।  

    उत्पन्ना एकादशी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Utpanna Ekadashi 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 26 नवंबर को देर रात 01 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 नवंबर को देर रात 03 बजकर 47 मिनट पर होगा। ऐसे में 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी (Kab Hai Utpanna Ekadashi 2024) व्रत किया जाएगा। वहीं, उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर यानी 27 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से लेकर 03 बजकर 18 मिनट के मध्य कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: November Ekadashi 2024 Date: नवंबर माह में कब-कब मनाई जाएगी एकादशी? नोट करें डेट एवं पूजन विधि

    मोक्षदा एकादशी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Mokshada Ekadashi 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी तिथि की शुरुआत 11 दिसंबर को देर रात 03 बजकर 42 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 12 दिसंबर को देर रात्रि 01 बजकर 09 मिनट पर होगा। इस प्रकार मोक्षदा एकादशी व्रत 11 दिसंबर (Kab Hai Mokshada Ekadashi 2024) को किया जाएगा। व्रत का पारण करने का समय 12 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से लेकर 09 बजकर 09 मिनट तक है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2024 Date: नवंबर महीने में कब है उत्पन्ना एकादशी? एक क्लिक में नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।