Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Margashirsha Ekadashi 2025 Date: मार्गशीर्ष माह में कब कौन-सी एकादशी है? अभी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 10:14 AM (IST)

    एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का विधान है। साथ ही अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान किया जाता है। इस बार 06 ...और पढ़ें

    Margashirsha Ekadashi 2025: मार्गशीर्ष माह में कब-कब है एकादशी

    Margashirsha Ekadashi 2025: मार्गशीर्ष माह में कब-कब है एकादशी 

    HighLights

    1. कार्तिक के बाद मार्गशीर्ष महीना आता है। 

    2. इस माह में उत्पन्ना एकादशी व्रत किया जाता है। 

    3. इस व्रत को करने से पापों से मुक्ति मिलती है। 

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। सनातन धर्म में जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए एकादशी तिथि को शुभ माना जाता है। इस दिन विधिपूर्वक व्रत किया जाता है और विशेष चीजों का दान किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है।

    पंचांग के अनुसार, 06 नवंबर से मार्गशीर्ष (Margashirsha Ekadashi 2025) माह शुरू हो गया है। इस महीने के कृष्ण में पक्ष में उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2025) और शुक्ल पक्ष में मोक्षदा एकादशी व्रत किया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि उत्पन्ना एकादशी और मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi 2025) की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे।

    lord vishnu  (16)

    उत्पन्ना एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Utpanna Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)


    वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को देर रात 12 बजकर 49 मिनट पर होगा और समापन 16 नवंबर को देर रात 02 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में 15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी व्रत किया जाएगा।

    उत्पन्ना एकादशी 2025 व्रत पारण टाइम (Utpanna Ekadashi 2025 Vrat Paran Time)


    उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण 16 नवंबर को किया जाएगा। इस दिन व्रत का पारण करने का समय दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 08 मिनट तक है।

    खबरें और भी

    lord vishnu  (18)

    मोक्षदा एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Mokshada Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)


    पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी 30 नवंबर को रात 09 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 01 दिसंबर को रात 07 बजकर 01 मिनट पर होगा। ऐसे में मोक्षदा एकादशी व्रत 01 दिसंबर को किया जाएगा और व्रत का पारण 02 दिसंबर को किया जाएगा।

    मोक्षदा एकादशी 2025 व्रत पारण टाइम (Mokshada Ekadashi 2025 Vrat Paran Time)


    मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण करने का समय 02 दिसंबर को सुबह 06 बजकर 51 मिनट से 09 बजकर 04 मिनट तक है। व्रत का पारण करने के बाद गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए। दान करने से व्रत का पूर्ण फल मिलता है।

    जरूर करें दान


    एकादशी के दिन दान करना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन पूजा करने के बाद पीली चीजों, अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें- Utpanna Ekadashi 2025 Date: 16 या 15 नवंबर कब है उत्पन्ना एकादशी? यहां जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    यह भी पढ़ें- Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी के दिन घर के इन प्रमुख स्थानों में जलाएं दीपक, होंगे मालामाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।