Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mokshada Ekadashi 2024 Daan: मोक्षदा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बनेंगे बिगड़े काम

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 07:03 PM (IST)

    मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता जाता है। यह तिथि विष्णु जी और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उत्तम मा ...और पढ़ें

    Mokshada Ekadashi 2024: इन चीजों के दान से जीवन होगा खुशहाल
    Mokshada Ekadashi 2024: इन चीजों के दान से जीवन होगा खुशहाल

    HighLights

    1. हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है।
    2. इस व्रत को करने से पापों का नाश होता है।
    3. एकादशी के दिन विशेष चीजों का दान करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में एकादशी तिथि को सभी पापों से छुटकारा पाने के लिए शुभ माना जाता है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है। साथ ही जातक भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में मोक्षदा एकादशी मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आप अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो मोक्षदा एकादशी के दिन राशि अनुसार दान करें। इससे  करियर में सफलता प्राप्त होगी। ऐसे में आइए जानते हैं राशि अनुसार दान (Mokshada Ekadashi 2024 Daan) के बारे में।

    मोक्षदा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त (Mokshada Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 11 दिसंबर को देर रात 03 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगी और 12 दिसंबर को देर रात 01 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 11 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi के दिन इन गलतियों से कामों में आएगी बाधा, जानें क्या करें और क्या न करें?

    राशि अनुसार करें दान

    • मेष राशि के जातक मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए लाल मिठाई और मसूर दाल का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक मोक्षदा एकादशी के दिन दूध, दही, चावल और चीनी का दान करें। इससे सुख-शांति की प्राप्ति होगी।
    • मिथुन राशि के मोक्षदा एकादशी के दिन हरी सब्जियों का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक मोक्षदा एकादशी पर सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इससे सभी मुरादें पूरी होंगी।
    • सिंह राशि के जातक मोक्षदा एकादशी पर गेहूं, मूंग दाल, गुड़ और मूंगफली का दान करें। इससे सभी बिगड़े काम पूरे होंगे।
    • कन्या राशि के जातक मोक्षदा एकादशी पर महिलाओं को हरे रंग की साड़ी दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।
    • तुला राशि के जातक मोक्षदा एकादशी पर जगत के पालनहार नारायण की कृपा पाने के लिए चावल, चीनी और दूध का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मोक्षदा एकादशी पर गुड़, चिक्की और लाल वस्त्र का दान करें। इससे कारोबार में वृद्धि होगी।
    • धनु राशि के जातक मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए केसर युक्त दूध राहगीरों को पिलाएं।
    • मकर राशि के जातक मोक्षदा एकादशी पर धन का दान करें। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा और धन लाभ के योग बनेंगे।
    • कुंभ राशि के जातक मोक्षदा एकादशी पर गर्म कपड़ों का दान करें। इससे भगवान विष्णु को प्रसन्न होंगे। आप कंबल, स्वेटर और चादर का दान कर सकते हैं।
    • मीन राशि के जातक मोक्षदा एकादशी पर पीले रंग के वस्त्र, केला, केसर, चने की दाल आदि चीजों का दान करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी।

    यह भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी पर करें भगवान कृष्ण की पूजा, पितरों को मिलेगा मोक्ष

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी