Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rama Ekadashi 2025 Date: कब मनाई जाएगी पापांकुशा और रमा एकादशी? यहां जानें शुभ मुहूर्त एवं योग

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 03:19 PM (GMT+05:30)

    हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi 2025 Date) मनाई जाती है। इस शुभ तिथि पर जगत के पालनहार भग ...और पढ़ें

    Rama Ekadashi 2025 Date: रमा एकादशी का धार्मिक महत्व
    Rama Ekadashi 2025 Date: रमा एकादशी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. कार्तिक महीना भगवान विष्णु को समर्पित है।
    2. कार्तिक महीने में तुलसी विवाह मनाया जाता है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में आश्विन महीने का खास महत्व है। यह महीना जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाया जाता है। इस दौरान जगत की देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नवरात्र का व्रत रखा जाता है।

    आश्विन माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर  जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर लक्ष्मी नारायण जी की कृपा बरसती है, तो आइए, पापांकुशा और रमा एकादशी से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

    कब मनाई जाती है पापांकुशा एकादशी?

    हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन पापांकुशा एकादशी मनाई जाती है। पापांकुशा एकादशी का व्रत करने से साधक द्वारा जन्म-जन्मांतर में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही साधक पर लक्ष्मी नारायण की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होता है।

    पापांकुशा एकादशी (Papankusha Ekadashi 2025)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 02 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 03 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 32 पर एकादशी तिथि समाप्त होगी। इस प्रकार 03 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    कब मनाई जाती है रमा एकादशी?

    रमा एकादशी हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। यह महीना भगवान कृष्ण को अति प्रिय है। इस महीने में भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं। इस दिन से सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक काम किए जाते हैं। रमा एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है।

    रमा एकादशी (Rama Ekadashi 2025)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर एकादशी तिथि का समापन होगा। सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना होती है। इसके लिए रमा एकादशी शुक्रवार 17 अक्टूबर के दिन मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2025 Date: कब मनाई जाएगी परिवर्तिनी और इंदिरा एकादशी? यहां जानें शुभ मुहूर्त एवं योग

    यह भी पढ़ें- Aja Ekadashi 2025: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।