यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Papmochani Ekadashi 2024: पापमोचनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, कट जाएंगे सारे पाप
इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। वैष्णव समाज के लोग एकादशी तिथि पर व्रत उपवास रखते हैं। धार्मिक मत है कि पापमोचनी एकादशी पर भगवा ...और पढ़ें

HighLights
- यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाया जाता है।
- पापमोचनी एकादशी पर विष्णु जी की पूजा करने से जन्म-जन्मांतर में किए गए सारे पाप कट जाते हैं।
- मेष राशि के जातक पापमोचनी पुत्रदा एकादशी पर ‘ऊँ श्री प्रकटाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Papmochani Ekadashi 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 05 अप्रैल को पापमोचनी एकादशी है। यह त्योहार हर वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। वैष्णव समाज के लोग एकादशी तिथि पर व्रत उपवास रखते हैं। धार्मिक मत है कि पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से जन्म-जन्मांतर में किए गए सारे पाप कट जाते हैं। साथ ही मृत्यु उपरांत उच्च लोक में स्थान प्राप्त होता है। इसके अलावा, जीवन में व्याप्त दुखों का भी नाश होता है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो पापमोचनी एकादशी पर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों को जप करें।
यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब है राम नवमी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक पापमोचनी एकादशी पर ‘ऊँ श्री प्रकटाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- वृषभ राशि के जातक भगवान नारायण की कृपा पाने के लिए ‘ऊँ श्री वामनाय नम:’ मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक पापमोचनी एकादशी पर ‘ऊँ श्री लक्ष्मीकान्ताजाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:’ मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक पापमोचनी एकादशी पर ‘ऊँ श्री सुलोचनाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ‘ ऊँ श्री आनन्दाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- तुला राशि के जातक भगवान श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ऊँ श्री सुरेशाय नम:’ मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक पापमोचनी एकादशी पर ‘ऊँ श्री चक्रगदाधराय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ‘ऊँ श्री द्वारकानाथाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- मकर राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ऊँ श्री लोकनाथाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- कुंभ राशि के जातक पापमोचनी एकादशी पर ‘ ऊँ श्री धनुर्धराय नम:’ मंत्र का जाप एक माला जप करें।
- मीन राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ऊँ श्री धनंजाय नम:’ मंत्र का पांच माला जप करें।
यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।
.jpg)