यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी पर इन स्थानों पर जलाएं दीपक, आसपास भी नहीं भटकेगी दरिद्रता
पुत्रदा एकादशी जैसा कि नाम से ही पता चलता है। यह व्रत साधक को संतान सुख की प्राप्ति के लिए उत्तम माना गया है। इस बार यह एकादशी 5 अगस्त को मनाई जाएगी। ...और पढ़ें

HighLights
- भगवान विष्णु को समर्पित है एकादशी तिथि।
- 5 अगस्त को मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी।
- प्रभु श्रीहरि की कृपा से मिलती है सुख-समृद्धि।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम मानी गई है। इस तिथि पर कई साधक व्रत भी करते हैं, जिसका पारण मुख्य रूप से अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर किया जाता है।
जरूर करें ये काम
एकादशी के दिन तुलसी पूजा का खास महत्व है। इस दिन सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास देसी घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी माता की 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए और तुलसी माता के मंत्रों का जप व आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा बनी रहती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
.jpg)
मिलेंगे शुभ परिणाम
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में यदि आप सावन की पुत्रदा एकादशी पर पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं और दीपक जलाते हैं, तो इससे आपको शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Putrada Ekadashi 2025: कई मंगलकारी योग में मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी, संतान सुख का मिलेगा वरदान
जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाना काफी शुभ माना गया है। पुत्रदा एकादशी को सूर्यास्त के बाद आप घर के मुख्य द्वार पर दीपक जला सकते हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यह समय मां लक्ष्मी के आगमन का समय माना गया है।
खबरें और भी
ऐसे में यदि आप एकादशी के दिन इस स्थान पर दीपक जलाते हैं, तो इससे आपके ऊपर लक्ष्मी जी की भी कृपा बनी रहती है। इससे आपको आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है, साथ ही धन लाभ के योग भी बनने लगते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए।
(16).jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
प्रसन्न होंगी मां अन्नपूर्णा
हिंदू धर्म में रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास माना गया है। ऐसे में एकादशी के दिन रसोई में मटके के पास दीपक जलाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
यह भी पढ़ें- Putrada Ekadashi पर जरुर करें तुलसी से जुड़े ये काम, नहीं सताएगी धन की कमी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।