Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saphala Ekadashi 2024: 26 या 27 दिसंबर, कब है सफला एकादशी? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 05:01 PM (IST)

    इस बार सफला एकादशी (Saphala Ekadashi 2024) की डेट को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कुछ लोग सफला एकादशी 26 दिसंबर की बता रहे है ...और पढ़ें

    Lord Vishnu: भगवान विष्णु को समर्पित है एकादशी
    Lord Vishnu: भगवान विष्णु को समर्पित है एकादशी

    HighLights

    1. एकादशी व्रत को विधिपूर्वक करना चाहिए।
    2. इस दिन व्रत के नियम का पालन करना आवश्यक है।
    3. श्रीहरि की पूजा करने से सुखों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क नई दिल्ली। Saphala Ekadashi Kab hai: एकादशी तिथि को भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है। साथ ही विशेष चीजों का दान किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से व्यक्ति को जीवन के दुख और संकट से छुटकारा मिलता है। साथ पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह के कृष्ण पक्ष में सफला एकादशी व्रत किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त और पारण समय के बारे में।

    सफला एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त (Saphala Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी ( Saphala Ekadashi Date and time) तिथि की शुरुआत 25 दिसंबर को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 दिसंबर को रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में 26 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत किया जाएगा।

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक

    यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नए साल से पहले बिजनेस में होगी वृद्धि

    पंचांग

    सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 32 मिनट पर

    चन्द्रोदय- ब्रह्म बेला 03 बजकर 48 मिनट पर 

    चंद्रास्त- दोपहर 01 बजकर 52 मिनट पर

    सफला एकादशी 2024 व्रत पारण टाइम (Saphala Ekadashi 2024 Vrat Paran Time)

    पंचांग के अनुसार, सफला एकादशी के पारण का समय 27 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर 09 बजकर 20 मिनट तक है। इस मुहूर्त के दौरान एकादशी व्रत का पारण किया जा सकता है।

    सफला एकादशी की पूजा में जरुर करें इन मंत्रों का जप (Lord Vishnu Mantra)

    • ॐ श्री त्रिपुराय विद्महे तुलसी पत्राय धीमहि तन्नो: तुलसी प्रचोदयात
    • ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात्
    • ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्
    • ॐ अं वासुदेवाय नमः
    • ॐ आं संकर्षणाय नमः
    • ॐ अं प्रद्युम्नाय नमः
    • ॐ अ: अनिरुद्धाय नमः
    • ॐ नारायणाय नमः
    • ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:

    यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2024 Upay: सफला एकादशी के दिन करें ये एक उपाय, दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ेगी धन-संपत्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी