यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shattila Ekadashi 2025: घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का वास, तो षटतिला एकादशी के दिन घर लाएं ये चीजें
हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है और भगवान विष्णु के संग देवी लक्ष्मी की उपासना करने का विधान है। मान्यता है कि एकादशी ...और पढ़ें

HighLights
- षटतिला एकादशी व्रत माघ माह में किया जाता है।
- इस दिन कुछ चीजों को घर लाना शुभ होता है।
- एकादशी तिथि विष्णु जी को समर्पित है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी के रूप में मनाई जाती है। इस शुभ तिथि पर लोग भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही अन्न और धन का दान गरीब लोगों में किया जाता है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से जीवन खुशियों से भर जाता है। साथ ही श्रीहरि और देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
पंचांग के अनुसार, इस बार षटतिला एकादशी व्रत 25 जनवरी (Shattila Ekadashi 2025 Date) को है। अगर आप घर में मां लक्ष्मी का आगमन चाहते हैं, तो षटतिला एकादशी के दिन कुछ शुभ चीजों को घर लाएं। मान्यता है कि इन चीजों को घर लाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही कारोबार में सफलता मिलती है। ऐसे में चलिए हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर लाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
(23).jpg)
घर लाएं ये चीजें
- जीवन में वास्तु दोष की वजह से कई तरह की समस्या होती है। अगर आप वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं, तो षटतिला एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख घर लाएं। इसके बाद इसकी उपासना करें और शंख से जगत के पालनहार भगवान विष्णु का अभिषेक करें। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म होता है और श्रीहरि की कृपा से रुके हुए काम पूरे होते हैं।
यह भी पढ़ें: Shattila Ekadashi के दिन मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का करें जप, धन से भर जाएगी तिजोरी
- इसके अलावा षटतिला एकादशी के दिन तांबे से बना कछुआ घर लाना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसका संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। एकादशी तिथि पर कछुआ को घर की उत्तर दिशा में विराजमान करें। इसके बाद इसकी विशेष पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- इसके अलावा षटतिला एकादशी के दिन कामधेनु गाय और तुलसी का पौधा घर लाने से किस्मत चमक सकती है। एकादशी पर कामधेनु गाय की मूर्ति और तुलसी का पौधा घर लाएं। इसके बाद इनकी विशेष पूजा-अर्चना करें। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही धन से हमेशा तिजोरी भरी रहती है। तुलसी का पौधा घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी पर विष्णु जी को अर्पित करें ये चीजें, अन्न और धन से भर जाएगा घर
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।