Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Utpanna Ekadashi 2024 Bhog: उत्पन्ना एकादशी पर विष्णु जी को लगाएं इन चीजों का भोग, घर में होगा खुशियों का आगमन

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 10:28 AM (IST)

    उत्पन्ना एकादशी को एकादशी व्रत की शुरुआत करने के लिए शुभ माना जाता है। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर विधिपूर्वक व्रत किया जात ...और पढ़ें

    Lord Vishnu Ke Bhog: पूजा थाली में शामिल करें ये भोग
    Lord Vishnu Ke Bhog: पूजा थाली में शामिल करें ये भोग

    HighLights

    1. उत्पन्ना एकादशी बेहद खास मानी जाती है।
    2. इस दिन भगवान विष्णु को प्रिय भोग लगाना चाहिए।
    3. बिना भोग के पूजा अधूरी मानी जाती है।

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार यह एकादशी व्रत आज यानी 26 नवंबर (Utpanna Ekadashi 2024 Date) को किया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत को करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी पापों से छुटकारा मिलता है। अगर आप भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख में दिए गए भोग उत्पन्ना एकादशी पर विष्णु जी (Bhagwan Vishnu Ke Bhog) को अवश्य अर्पित करें। इससे धन लाभ के योग बनेंगे और घर में खुशियों का आगमन होता है।

    इन चीजों का लगाएं भोग

    • भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है। ऐसे में विष्णु जी की पूजा में पीली चीजों को शामिल करना उत्तम माना जाता है। उत्पन्ना एकादशी के दिन श्रीहरि को केले और पीली मिठाई का भोग लगाएं। माना जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
    • उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग अवश्य लगाना चाहिए। इसका भोग अर्पित करने से विष्णु प्रसन्न होकर जातक की सभी मुरादें पूरी करते हैं और मनचाहा करियर प्राप्त होता है। इसके अलावा धन लाभ के योग बनते हैं। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। मान्यता है कि तुलसी दल के बिना भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते हैं।
    • उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु के लिए साबूदाने के खीर भी बना सकते हैं। साबूदाने की खीर का भोग लगाने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
    • इसके अलावा उत्पन्ना एकादशी की पूजा थाली में दूध, दही और फल को भी शामिल कर सकते हैं। इससे जातक को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2024: कब और क्यों मनाई जाती है उत्पन्ना एकादशी? यहां पढ़ें इसकी वजह

    भोग मंत्र (Bhog Mantra)

    उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु को भोग लगाते समय निम्न मंत्र का जप करना बेहद शुभ माना जाता है। मंत्र के जप के बिना प्रभु भोग स्वीकार नहीं करते हैं।

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

    गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका दिया हुआ है। मैं आपको दिया हुआ अर्पित करता हूं। मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।

    यह भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2024 Daan: उत्पन्ना एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, धन लाभ के बनेंगे योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।