Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ekadashi 2026 Date: फरवरी में कब-कब है एकादशी? यहां पता करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 10:00 PM (IST)

    सनातन धर्म में फाल्गुन माह के महत्व और इसमें आने वाली विजया व आमलकी एकादशी पर यह लेख केंद्रित है। इसमें फरवरी 2026 में पड़ने वाली इन दोनों एकादशियों क ...और पढ़ें

    Ekadashi 2026 Date: एकादशी व्रत का महत्व

    Ekadashi 2026 Date: एकादशी व्रत का महत्व

    HighLights

    1. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

    2. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और भक्ति की जाती है।

    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में फाल्गुन माह का खास महत्व है। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि समेत कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इसके साथ ही फाल्गुन महीने में विजया और आमलकी एकादशी मनाई जाती है। एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।

    lord vishnu  - 2025-04-14T151330_026

    धार्मिक मत है कि एकादशी के दिन जग के नाथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही साधक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। आइए, विजया और आमलकी एकादशी की सही तिथि (Ekadashi Vrat Shubh Muhurat) और शुभ मुहूर्त जानते हैं-

    कब मनाई जाती है विजया एकादशी?

    हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2026) मनाई जाती है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। विजया एकादशी का व्रत करने से साधक को जीवन के सभी क्षेत्रों में विजयश्री प्राप्त होता है।

    विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2026)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 13 फरवरी को है। इस तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 13 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 25 मिनट पर एकादशी तिथि का समापन होगा। इस प्रकार 13 फरवरी को विजया एकादशी मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    कब मनाई जाती है आमलकी एकादशी?

    फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2026) मनाई जाती है। आमलकी एकादशी का व्रत करने से समस्त दुखों का नाश होता है। इस शुभ अवसर पर साधक स्नान-ध्यान कर भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करते हैं।

    आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2026)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 फरवरी (अंग्रेजी कैलेंडर अनुसार) को देर रात 12 बजकर 33 मिनट पर फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शुरू होगी और 27 फरवरी को रात 10 बजकर 32 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्त होगी। इस प्रकार 27 फरवरी को आमलकी एकादशी मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Jaya Ekadashi 2026 Date: किस दिन रखा जाएगा जया एकादशी का व्रत? यहां पता करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    यह भी पढ़ें- Shattila Ekadashi पर इस तरह करें प्रभु श्रीहरि को प्रसन्न, यहां पढ़ें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।