Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर इन चीजों से करें भगवान विष्णु का अभिषेक, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 23 Feb 2025 01:24 PM (IST)

    एकादशी तिथि (Vijaya Ekadashi 2025 Puja Vidhi) पर तुलसी माता की पूजा करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से साध ...और पढ़ें

    Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी का धार्मिक महत्व
    Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. सनातन धर्म में एकादशी तिथि विष्णु जी को समर्पित है।
    2. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 24 फरवरी को विजया एकादशी है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है।

    ज्योतिष शास्त्र में एकादशी के दिन विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से धन समेत जीवन में व्याप्त हर परेशानी दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन इन चीजों से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: विजया एकादशी पर करें मां लक्ष्मी की खास पूजा, धन से भरी रहेगी तिजोरी

    इन चीजों से करें अभिषेक

    • अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से चंद्रमा मजबूत होगा। चंद्रमा के मजबूत होने से मानिसक तनाव से मुक्ति मिलती है।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन गन्ने के रस से भगवान विष्णु का अभिषक करें। इस उपाय को करने से धन की समस्या दूर होती है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    • अगर आप जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो नारियल जल से जगत के पालनहार भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
    • अगर आप मनचाही मुराद पाना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय पंचामृत से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और धन में वृद्धि होगी।
    • अगर आप जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो विजया एकादशी के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल पानी से नारायण जी का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।  

    यह भी पढ़ें: मार्च में कब है रंगभरी एकादशी? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त और पारण समय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी