Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर न करें ये गलतियां, वरना नाराज हो सकती हैं धन की देवी

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 08:00 PM (IST)

    माना जाता है कि एकादशी व्रत (Vijaya Ekadashi 2025) को करने से साधक को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती ह ...और पढ़ें

    Vijaya Ekadashi 2025 विजया एकादशी पर क्या नहीं करना चाहिए?
    Vijaya Ekadashi 2025 विजया एकादशी पर क्या नहीं करना चाहिए?

    HighLights

    1. फाल्गुन माह में मनाई जाती है विजया एकादशी।
    2. इस दिन प्रभु श्रीहरि और मां लक्ष्मी की होती है पूजा।
    3. एकादशी व्रत के पूर्ण फल के लिए ध्यान रखें कुछ नियम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025) मनाई जाएगी। एकादशी को हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन साधक विशेष विधि-विधान से पूजा कर न केवल भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर सकता है, बल्कि उसे लक्ष्मी जी की भी कृपा मिलती है। ऐसे में इस दिन पर कुछ खास नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

    विजया एकादशी का शुभ मुहूर्त (Vijaya Ekadashi Muhurat)

    फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 55 मिनट शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 24 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में विजया एकादशी सोमवार, 24 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी।

    भूल से भी न करें इसका सेवन

    एकादशी के दिन चावन खाना वर्जित माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। साथ ही आपका व्रत भी खंडित माना जाता है। न केवल व्रत करने वाले साधक को बल्कि घर के अन्य लोगों को भी एकादशी पर चावल के सेवन से ब 

    यह भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2025: इन चीजों को खाने से विष्णु जी हो सकते हैं नाराज, जानें विजया एकादशी व्रत में क्या खाएं?

    तुलसी से जुड़े कुछ नियम

    भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए एकादशी पर तुलसी से जुड़े कुछ नियमों का भी जरूर ध्यान रखें। इस दिन पर तुलसी को किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं पहुचानी चाहिए। एकादशी पर न तो तुलसी के पत्ते और न ही मंजरी आदि तोड़े। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। इस दिन तुलसी में जल भी नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन पर तुलसी जी भगवान विष्णु के निमित्त निर्जला व्रत करती हैं। 

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    रखें इन बातों का ध्यान

    एकादशी एक शुभ दिन माना जाता है, ऐसे में इस दिन पर काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इसके स्थान पर आप पीले रंग के वस्त्र पहन सकते हैं, क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। पूर्ण फल की प्राप्ति के लिए इस दिन पर अपने विचारों को भी शुद्ध रखें और मन में क्रोध, बुरे विचार आदि न लाएं। 

    यह भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2025: 23 या 24 फरवरी, कब है विजया एकादशी? एक क्लिक में देखें सही डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।