यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ekadashi in September 2024: सितंबर महीने में कब-कब है एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
धार्मिक मत है कि एकादशी तिथि (Ekadashi 2024) पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ...और पढ़ें

HighLights
- एकादशी पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है।
- इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
- भगवान विष्णु की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ekadashi in September 2024: सनातन धर्म में एकादशी पर्व का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ तिथि पर भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। एकादशी व्रत करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिषियों की मानें तो सितंबर महीने में परिवर्तिनी और इंदिरा एकादशी मनाई जाएगी। आइए, एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व एवं योग जानते हैं।
यह भी पढ़ें: धर्म की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने इन रूपों में लिया था जन्म, जानिए कौन-से हैं ये 24 अवतार
कब है परिवर्तिनी एकादशी 2024?
हर वर्ष भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन परिवर्तिनी एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 14 सितंबर को परिवर्तनी एकादशी मनाई जाएगी। वहीं, 15 सितंबर को पारण किया जाएगा। इस दिन शोभन योग संध्याकाल 06 बजकर 18 मिनट तक है। जबकि, रवि योग संध्याकाल 08 बजकर 32 मिनट तक है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। इन योग में लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।
कब है इंदिरा एकादशी 2024?
हर वर्ष आश्विन माह में इंदिरा एकादशी मनाई जाती है। यह पर्व आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस समय में पितृ पक्ष भी पड़ता है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों की पूजा की जाती है। साथ ही उनका तर्पण और पिंडदान किया जाता है। इस वर्ष इंदिरा एकादशी 28 सितंबर को है। वहीं, पारण 29 सितंबर को किया जाएगा। इंदिरा एकादशी पर सिद्ध योग और शिववास का निर्माण हो रहा है। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़ें: इसलिए क्षीर सागर में निवास करते हैं भगवान श्री हरि विष्णु, जानिए इसके पीछे का रहस्य
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
.jpg)