विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सभी एकादशियों में क्यों सबसे खास है परिवर्तिनी एकादशी? यहां समझें इसके पीछे का अद्भुत रहस्य

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:50 AM (IST)

वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को परिवर्तिनी एकादशी मनाई जा रही है, जो सभी एकादशियों में विशेष मानी ...और पढ़ें

बेहद खास है परिवर्तिनी एकादशी (Picture Credit- AI Generated)

बेहद खास है परिवर्तिनी एकादशी (Picture Credit- AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 22 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी ( Parivartini Ekadashi 2026) मनाई जा रही है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही सभी पाप दूर होते हैं। इस दिन पूजा करने के बाद अन्न-धन का दान जरूर करना चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि एकादशी के दिन दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में कोई कमी नहीं होती है। परिवर्तिनी एकादशी सभी एकादशियों से बिल्कुल अलग और विशेष मानी जाती है। अब इस बात को जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर किस कारण से यह परिवर्तिनी एकादशी खास मानी जाती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

क्यों खास है परिवर्तिनी एकादशी?

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा में चले जाते हैं और भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी के दिन अपनी करवट बदलते हैं। इसलिए इस एकादशी को सभी एकादशियों से विशेष माना जाता है। योगनिद्रा की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। इस एकादशी के दिन प्रभु करवट बदलते हैं। इसी वजह से इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। देश के कई हिस्सों में इस एकादशी को जलझूलनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है।

कब मनाई जाती है परिवर्तिनी एकादशी?

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर परिवर्तिनी एकादशी मनाई जाती है। यह तिथि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और उन्हें प्रसन्न करने के लिए शुभ मानी जाती है।

कब से कब तक रहेगा चातुर्मास?

वैदिक पंचांग के अनुसार, चातुर्मास की शुरुआत 25 जुलाई 2026 (देवशयनी एकादशी) से हुई है। वहीं, इसका समापन 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन होगा। चातुर्मास के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है, जैसे- विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन आदि।

परिवर्तिनी एकादशी के दिन न करें ये काम

एकादशी के दिन चावल खाना सख्त मना है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चावल खाने से व्रत का पुण्य समाप्त हो जाता है। इसके अलावा तामसिक भोजन का सेवन न करें।

भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना अधूरी है, लेकिन एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना अशुभ माना जाता है। पूजा के लिए हमेशा एक दिन पहले ही पत्ते तोड़कर रख लेने चाहिए।

यह भी पढ़ें- परिवर्तिनी एकादशी 2026 पर पारण कैसे करें? इस अवधि में भूलकर भी न खोलें अपना व्रत

यह भी पढ़ें- आज का पंचांग 22 सितंबर 2026: परिवर्तिनी एकादशी पर बन रहा अतिगण्ड योग का संयोग, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त

को दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।