यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी के ये उपाय करियर में दिलाएंगे सफलता, आर्थिक तंगी होगी दूर
सनातन धर्म में एकादशी तिथि बेहद पवित्र मानी गई है। योगिनी एकादशी के दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन टोटके के जरिए जातक को सुख-समृद्धि में वृद्धि हो ...और पढ़ें

HighLights
- आषाढ़ माह में योगिनी एकादशी व्रत किया जाता है।
- इस व्रत का बेहद खास महत्व है।
- साल 2024 में यह व्रत 02 जुलाई को है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Yogini Ekadashi Ke Totke: भगवान विष्णु को एकादशी तिथि प्रिय है। हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है। साथ ही श्री हरि और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है ऐसी मान्यता है कि एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की उपासना करने से इंसान को सभी तरह के दुख और संकट से मुक्ति मिलती है।
(1).jpg)
यह भी पढ़ें: Lord Ram: मंगलवार के दिन हनुमान जी के साथ ऐसे करें प्रभु राम की पूजा, जीवन में होंगे चमत्कारी बदलाव
योगिनी एकादशी के उपाय (Yogini Ekadashi Ke Upay)
- यदि आप करियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें केला, मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। साथ ही विष्णु चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को मनचाहा करियर प्राप्त होता है।
- इसके अलावा योगिनी एकादशी के दिन संध्याकाल में घर में दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से साधक को धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
.jpg)
- शुभ फल की प्राप्ति के लिए योगिनी एकादशी पर पूजा करने के बाद गरीब लोगों में अन्न, धन और वस्त्र का दान करना चाहिए।
- आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए योगिनी एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान करें और पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित कर तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और जल दें। साथ ही तुलसी मंत्र का जप करें। इस कार्य को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
योगिनी एकादशी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Yogini Ekadashi 2024 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 01 जुलाई को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 02 जुलाई को सुबह 08 बजकर 42 मिनट पर पर होगा। ऐसे में 02 जुलाई को योगिनी एकादशी व्रत किया जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: कौन हैं Pretraj Sarkar और क्यों मेहंदीपुर Balaji से पहले की जाती है इनकी पूजा?
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।