विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18 अगस्त से अस्त होने जा रहा है बुध ग्रह, बढ़ सकती हैं मुश्किलें; इन 32 दिनों में भूलकर भी न करें ये 5 काम

Published: Wed, 12 Aug 2026 06:57 PM (IST)

18 अगस्त से 18 सितंबर तक बुध ग्रह अस्त रहेगा। ज्योतिष के अनुसार इन 32 दिनों में बुद्धि, व्यापार और ...और पढ़ें

18 सितंबर तक इन 5 कामों से बचें वरना बढ़ेंगी मुश्किलें । (Picture Credit- AI Generated)

18 सितंबर तक इन 5 कामों से बचें वरना बढ़ेंगी मुश्किलें । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बुध ग्रह को ज्ञान, बुद्धि और सही मार्ग और दिशा दिखाने वाला ग्रह माना जाता है। इस ग्रह का प्रभाव हर व्‍यक्ति के जीवन में पड़ता है। ऐसे में अगर यह ग्रह अस्‍त हो जाए, तो सभी लोगों के जीवन में बदलाव आते हैं।

बुध की अस्तगत स्थिति में कुछ ऐसे काम होते हैं, जिन्हें बिल्कुल नहीं करना चाहिए, नहीं तो भारी नुकसान सहना पड़ सकता है। इस बार 18 अगस्त से लेकर 18 सितंबर तक बुध अस्त हो रहा है। इन 32 दिनों में हर व्यक्ति को पांच काम नहीं करने चाहिए, जिनके बारे में चलिए हम आपको बताते हैं।

कोई नया कार्य न करें

अगर आप कोई नया काम जैसे-प्रोजेक्‍ट, दुकान, व्‍यापार, नौकरी आदि शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो बुध के अस्‍त होने के बाद आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए। दरअसल, बुध के अस्‍त होने के साथ ही आपकी समझ कम हो जाएगी। किसी नए काम को आप समझदारी के साथ करना यदि करना चाहते हैं, तो यह समय उसके लिए ठीक नहीं रहेगा।

किसी जरूरी दस्तावेज़ पर साइन करने से बचें

अगर आपको इन 32 दिनों के अंदर में किसी दस्‍तावेज पर साइन करने हैं, तो इससे आपको बचना चाहिए। हो सके तो बुध की अस्‍तगत स्थिति के खत्‍म होने के बाद ही आप यह काम करें। दरअसल, इस वक्‍त कमजोर पड़ती सोच आपसे गलत कागजों पर साइन करा सकती हैं, जिससे आपको आगे चलकर नुकसान सहना पड़ सकता है।

किसी बड़ी खरीदारी से बचें

भौतिक सुख-सुविधा का सामान खरीदकर अपने पैसों को खर्च करने से बचें। यह वक्‍त बचत करने का है ताकि आगे आने वाले समय में होने वाली किसी बड़ी आर्थिक परेशानी से बचा जा सके। बुध का संबंध हमारी आर्थिक स्थिति से भी होता है। बुध मजबूत है, तो पैसे की कमी आपको कभी नहीं परेशान करेगी, वहीं बुध के अस्‍त होते ही आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता है।

न करें बहस

बुध का अस्‍त है तो किसी के साथ बहस में न पड़ें। क्रोध को नियंत्रण में रखें। बुध के अस्त होने से हमारी सोच समझकर बात करने की क्षमता कम हो जाती है और हम क्रोध में कुछ भी बोल पड़ते हैं। ऐसे में हमारे बनते काम बिगड़ सकते हैं। इसलिए किसी भी तरह की बहस में पड़ना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

तुरंत कोई निर्णय न लें

कुछ दिनों के लिए कोई बड़ा महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। अगर आप ठीक से किसी विषय के बारे में सोच ही नहीं पा रहे हैं, तो आप उस पर निर्णय लेकर, अपना नुकसान कर सकते हैं। ऐसे में बुध के उदय होने का इंतजार करना ही ठीक रहता है।

यह भी पढ़ें- Budh Grah ke Upay: बुध ग्रह को इस तरह करें मजबूत, दिन-रात बढ़ेगा कारोबार

यह भी पढ़ें- Numerology: क्यों होते हैं मूडी इस मूलांक के लोग? बुध ग्रह का इन पर कैसा होता है असर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है