Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2026 Prediction: नए साल में इस मूलांक का रहेगा बोलबाला, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर?

    Updated: Wed, 10 Dec 2025 12:17 PM (IST)

    नए साल 2026 की शुरुआत होने में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। साल 2026 कुछ मूलांक के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा माना जा रहा है। वहीं कुछ राशियों के लि ...और पढ़ें

    2026 Prediction in hindi (AI Generated Image)

    2026 Prediction in hindi (AI Generated Image)

    HighLights

    1. कुछ मूलांक के जातकों के लिए साल 2026 उत्तम रहेगा

    2. कई राशियों के लिए यह साल मिला-जुला रहने की संभावना है

    3. कुछ जातकों को मिलेंगे स्थिरता और विकास के अवसर

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति को नए साल से ये उम्मीद रहती है कि आने वाला साल उनके व उनके परिवार के लिए अच्छे परिवर्तन लेकर आए। साथ ही नए साल में अपने जीवन को और भी बेहतर बनाने का  प्रण लिया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी राशि के लिए यह साल कैसा रहेगा। साथ ही यह भी जानेंगे कि आने वाले साल में किस मूलांक की किस्मत चमकने वाली है।

    इस मूलांक की होगी चांदी

    साल 2026 के अगर सभी अंकों को आपस में जोड़ा जाए, तो इसका जोड़ 10 होगा, जो मूलांक 1 से संबंधित है। ऐसे में अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक साल 2026 मूलांक 1 के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है,उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं।

    Mulank ग

    सूर्य के प्रभाव से मूलांक 1 के जातक ऊर्जा से भरपूर और आत्मविश्वासी होते हैं। माना जा रहा है कि नया साल में मूलांक 1 के जातकों के लिए ऊर्जा और उन्नति से भरा रहेगा। इसके साथ ही यह साल मूलांक 3, 7 और 9 के जातकों के लिए भी अच्छा माना जा रहा है। इस साल में आपके जरूरी काम बन सकते हैं।

    आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव (Horoscope 2026 Prediction)

    • मेष राशि - मेष राशि के जातकों के लिए यह साल मिला-जुला माना जा रहा है। साल के मध्य में खास उपलब्धियां मिल सकती हैं।
    • वृषभ राशि - साल 2026 आपके लिए स्थिरता और परिवर्तन का सुंदर मेल लेकर आ रहा है।
    • मिथुन राशि - इस साल आपके लंबे लक्ष्यों और करियर से जुड़े सपनों को मजबूत नींव मिल सकती है।
    • कर्क राशि - नए साल में आपको आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। करियर-कारोबार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
    • सिंह राशि- पूरे साल आपको अनुशासन, आध्यात्मिक गहराई और समझदारी से निर्णयों लेने की सलाह दी जा रही है।
      • horoscope1
      • (AI Generated Image)
    • कन्या राशि - साल 2026 में आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपके लिए आय के नए स्त्रोत भी बन सकते हैं।
    • तुला राशि - करियर-कारोबार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। कुल मिलाकर यह आपके लिए बदलावों और विकास का साल है।
    • वृश्चिक राशि - यह साल आपके लिए व्यक्तिगत, भावनात्मक और पेशेवर तीनों क्षेत्रों में बड़े बदलाव लेकर आएगा।
    • धनु राशि - इस साल में आपको रिश्तों में सुधार, सीखने में तेजी, क्रिएटिविटी में वृद्धि और जीवन में बड़े अवसर मिलेंगे।
    • मकर राशि - साल 2026 में मकर राशि वालों का आत्म-विश्वास बढ़ेगा और करियर में मजबूत उपलब्धियां सामने आएगी।
    • कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल स्थिरता और अवसरों से भरा परिवर्तनकारी साल रहेगा।
    • मीन राशि - नया साल आपको नया आत्मविश्वास और निरंतर आगे बढ़ने की ऊर्जा देगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Panchak 2026: नए साल में कब-कब रहेगा पंचक का साया? भूलकर भी न करें 5 काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।