Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगर घर में दिखाई दें ये 3 बड़े संकेत तो समझ जाइए फैल चुकी है नकारात्मक ऊर्जा

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 03:30 PM (IST)

    घर में नकारात्मक ऊर्जा की उपस्थिति ग्रहों की कमजोर स्थिति से जुड़ी होती है। इसके तीन प्रमुख संकेत हैं, जिनके लिए ज्योतिषीय उपाय सुझाए गए हैं। ...और पढ़ें

    आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है या नहीं, बताते हैं ये 3 बड़े संकेत (Picture Credit- magnific)

    आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है या नहीं, बताते हैं ये 3 बड़े संकेत (Picture Credit- magnific) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे जीवन में अच्‍छी और बुरी परिस्थितियां केवल हमारे कर्मों पर नहीं बल्कि ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करती हैं। इन्‍हीं ग्रहों के कमजोर होने पर हमारे जीवन, यहां तक कि घर में भी नकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाता है। साधारण आंखों से जातकों के लिए इसे देख और समझ पाना आसान नहीं है। मगर कुछ संकेत होते हैं, जो इस ओर इशारा कर देते हैं।

    तो चलिए उन संकेतों के बारे में जानते हैं, जो घर पर नकारात्मक ऊर्जा के होने की संभावना को दर्शाते हैं।

    मकड़ी के जाले लगना

    घर में अगर अचानक से मकड़ी के जाले लग रहे हैं और सफाई करने के बाद भी यह कम नहीं हो रहे और बार-बार लग रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश हो चुका है। दरअसल, घर में मकड़ी के जाले लगना दर्शाता है कि घर के मुखिया का राहु कमजोर है। ऐसे घरों में वास्‍तु दोष भी होता है, जो नकारात्‍मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसलिए जरूरी है कि आप राहु को शांत करने के उपाय करें।

    दीमक लगना

    घर में मौजूद लकड़ी के सामान, कागजों या फिर दीवारों पर दीमक लग रही और साफ-सफाई के बाद भी घर से इसका सफाया नहीं हो पा रहा है, तो इसका अर्थ है कि घर में नकारात्‍मक ऊर्जा है। धार्मिक दृष्टि से दीमक को बहुत ही ज्‍यादा बुरा और गंदा माना गया है। यह स्थिति दर्शाती है कि घर के मुखिया केतु, बृहस्‍पति और शनि ग्रह की स्थिति सही नहीं है।

    दरअसल, केतु ग्रह को जमीन, दीवारों और लकड़ी आदि में रहने वाले कीड़े-मकौड़ों से जोड़ा जाता है। ऐसे में केतु ग्रह की शांति के लिए उपाय करने चाहिए। साथ ही, लकड़ी बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्‍व करती है। लकड़ी पर दीमक लगना, खासतौर पर मुख्‍य द्वार पर लगे लकड़ी के दरवाजे पर दीमक लगना घर में शनि को भी आमंत्रित करता है। घर में शनि का प्रवेश नकारात्‍मक ऊर्जा लेकर आता है।

    खबरें और भी

    पद्म पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण दोनों में ही इस बात का उल्‍लेख मिलता है कि शनि को कभी घर में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। इस स्थिति में जातक को घर में वास्‍तु पूजन और नवग्रह पूजन करा लेना चाहिए।

    3 signs ghar me negative energy hai(Picture Credit- magnific) 

    बदबू आना

    घर की बहुत साफ-सफाई करने के बाद भी बदबू आ रही है और लाख कोशिशों के बाद भी नहीं जा रही। यह संकेत है कि आपके घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश हो चुका है। जब घर के मुखिया का बुध और शुक्र कमजोर होता है, तब इस तरह की परिस्थितियां बनती हैं। इससे घर में बीमारी और महामारी फैलती है। जरूरी नहीं है कि इस बदबू का अनुभव परिवार के हर सदस्‍य को हो।

    ऐसा हो सकता है कि किसी एक व्‍यक्ति को ही इस स्थिति से गुजरना पड़ रहा हो। जब भी ऐसा हो, तो बुध को मजबूत बनाने के लिए घर में हरे-भरे पौधे लगाने चाहिए और शुक्र को मजबूत करने के लिए घर के पर्दों से लेकर बेडशीट आदि सभी कुछ में सफेद या चमकीले रंग को शामिल करना चाहिए।

    अतः आपको अपने घर की साफ-सफाई के साथ-साथ, ऊपर दी गई स्थितियों पर भी ध्यान देना है। यदि आपको ऊपर बताई गई किसी भी परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है, तो अपने ग्रहों की दशा को सुधारने का प्रयास करें। मत्स्य पुराण और मार्कण्डेय पुराण में आपको कमजोर ग्रहों को मजबूत बनाने के उपाय मिल जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- झाड़ू से जुड़ी ये 1 गलती कर सकती है आपको कंगाल, सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ऐसा

    यह भी पढ़ें- घर में जमा कर रहे हैं खाली डिब्बे और बोतलें? आज ही हटाएं, नहीं तो बढ़ सकती है कंगाली और बीमारी!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।