Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, तनाव से भी मिलेगी मुक्ति
आमलकी एकादशी (रंगभरी एकादशी) 27 फरवरी को मनाई जाएगी, जिस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा और व्रत का विधान है। ...और पढ़ें

Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी का धार्मिक महत्व (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 27 फरवरी को आमलकी एकादशी है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। आमलकी एकादशी को रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए एकादशी का व्रत रखा जाता है।
ज्योतिषियों की मानें तो आमलकी एकादशी तक मन के कारक चंद्र देव मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं, रविवार 28 फरवरी को कर्क राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के मिथुन राशि में रहने के दौरान दो राशि के जातकों पर लक्ष्मी नारायण जी की कृपा बरसेगी। आइए, राशिफल के बारे में जानते हैं-
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव गुरुवार 26 फरवरी को देर रात 12 बजकर 54 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के मिथुन राशि में गोचर करने से वृषभ और सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों आर्थिक लाभ हो सकता है। यह लाभ निवेश के माध्यम से हो सकता है। लक्ष्मी नारायण जी की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। अटका हुआ काम पूरा होगा। किसी विशेष से आपका मिलन होगा। इससे तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। चंद्र देव की कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। किसी विश की पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धन की बचत करने में सफल होंगे। किसी विशेष प्रोग्राम में जाने का अवसर मिल सकता है। जल्दबाजी न करें। घर के बड़ों की सलाह लें। आमलकी एकादशी के दिन पूजा के समय लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही पीले रंग की चीजों का दान करें।
खबरें और भी
सिंह राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को भी करियर या कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। किसी माध्यम से धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण जी की कृपा से कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी या पूरी होने की खबर मिलेगी। इससे आप प्रसन्न रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी मामलों में सफलता मिल सकती है। सेहत संबंधी परेशानी दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार वालों से प्यार और स्नेह मिलेगा। कोई भी फैसला बड़ों की सहमति से ही लें। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।
यह भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2026: इस स्तोत्र का पाठ कर पाएं मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
यह भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2026: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी संकट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।